
Gwalior Mumbai Flight
लेकिन अकासा की फ्लाइट के लिए अभी इंतजार करना होगा। अकासा की एक फ्लाइट अहमदाबाद की संचालित हो रही है। वहीं मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट चलती है। अकासा की फ्लाइट के चलने से ग्वालियर से दो फ्लाइट हो जाएंगी, लेकिन अभी इस फ्लाइट की सिर्फ मंजूरी मिली है। इसलिए मुंबई के यात्रियों को फ्लाइट के चलने का इंतजार करना होगा। अभी ग्वालियर से दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और अयोध्या की फ्लाइट का संचालन हो रहा है।
जानिए क्या रहेगा समय
मुंबई से फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरकर ग्वालियर दोपहर 2 बजे आएगी। ग्वालियर से 2.40 बजे मुंबई के लिए रवाना होकर शाम 4.40 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर और मुंबई के बीच सफर करीब 2 घंटे का रहेगा।
अप्रूवल मिला है, करना होगा इंतजार
अकासा की फ्लाइट को अप्रूवल मिल गया है। लेकिन इस फ्लाइट के लिए अभी इंतजार करना होगा। संभवत: मार्च महीने में यह शुरू होगी।- संदीप अग्रवाल, डायरेक्टर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल
Published on:
27 Feb 2024 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
