खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर महिला व उसके प्रेमी को पति व उसके परिवारवालों ने उतारा मौत के घाट। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति परिवार सहित गांव से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
ग्वालियर के डबरा में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर कांड से सनसनी फैल गई। घटना डबरा के सेमरी गांव की है जहां एक महिला व उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति व परिवार वालों पर है जिन्होंने पहले कुल्हाड़ी से महिला व उसके प्रेमी पर हमला किया और फिर गोली मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की खबर लगते ही पुलिस के अधिकारी तुरंत गांव पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरु की।
खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सेमरी गांव की रहने वाली महादेवी नाम की महिला का धर्मेन्द्र जाट नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महादेवी और धर्मेन्द्र के अवैध संबंधों की भनक उसके पति मुरारी बघेल व परिवार वालों को लग चुकी थी। महिला महादेवी पर पूर्व में चल रहे हत्या के प्रयास के एक मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई थी जिसमें महादेवी के प्रेमी धर्मेन्द्र जाट को भी बुलाया गया था इसी दौरान महिला के पति मुरारी बघेल, जेठ रामेश्वर बघेल व परिवार के लोगों ने दोनों को घेर लिया। महादेवी व उसका प्रेमी धर्मेन्द्र अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागे तो पति और अन्य लोगों ने उनका पीछा किया और पकड़कर पहले तो कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला किया और फिर दोनों को गोली मारकर बेरहमी से दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया।
गांव में फैली सनसनी
दिनदहाड़े महादेवी व उसके प्रेमी धर्मेन्द्र जाट की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी गिजौर्रा थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के बाद से महिला का पति मुरारी बघेल, जेठ रामेश्वर बघेल सहित पूरा परिवार गांव से फरार हो गया है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
देखें वीडियो- रील बनाने के चक्कर में यू-ट्यूबर 'खेबड़ी' जोड़ी ने की गलती