22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर में अचानक बढ़ने लगे टूरिस्ट, इस बार 4 लाख पर्यटक आने की उम्मीद

तीन साल में जनवरी माह में बढ़े पांच हजार पर्यटक, विदेशी भी 44 गुना बढ़े

2 min read
Google source verification
gwalior-tourism1.png

ग्वालियर। कोविड के बाद लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पिछले तीन साल की बात करें तो जनवरी माह में लगभग 5 हजार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं विदेशी पर्यटक दहाई के अंक से निकलकर 532 तक पहुंचे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि फॉरेनर्स हमारे ग्वालियर को पसंद कर रहे हैं और यह किसी भी शहर व राज्य के लिए बड़ी बात है।

वर्ष 2023 के पहले महीने में यह इजाफा मायने रखता है। उम्मीद जताई जा रही है कि हर साल की अपेक्षा इस वर्ष डेढ़ गुना पर्यटक आएंगे। यानि इस बार लगभग साढ़े 4 लाख पर्यटकों के ग्वालियर आने की उम्मीद है।

अब तक पर्यटक

2023 (जनवरी)
भारतीय- 28131
विदेशी- 532

2022 (जनवरी)
भारतीय- 23782
विदेशी- 12

2021 (जनवरी)
भारतीय- 25053
विदेशी- 05

नोट: ये आकड़े ग्वालियर फोर्ट पर आने वाले पर्यटकों के हैं।

यह भी पढ़ेंः

308 सालों बाद इस्लामनगर का नाम वापस जगदीशपुर हुआ, अधिसूचना जारी

होम स्टे और विलेज स्टे से बढ़ेगा टूरिज्म

पर्यटन विभाग भी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में पर्यटन बोर्ड की ओर से होम स्टे और विलेज स्टे पर फोकस किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। क्योंकि पर्यटक होटल में रुकने के बजाए नेचुरल जगह रुकना, देशी खानपान और पहनावा से परिचित होना चाह रहे हैं। यही कारण है कि होम स्टे और विलेज स्टे की भी संख्या बढ़ रही है।

इस माह भारतीय पर्यटक आए 28131 और विदेशी 532

जनवरी 2023 में ग्वालियर आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 28131 थी। वहीं विदेशी पर्यटक 532 आए, जबकि जनवरी 2022 में भारतीय पर्यटक 23782 और विदेशी 12 थे। बात यदि जनवरी 2021 की करें तो भारतीय पर्यटक 25053 और विदेशी पर्यटक केवल 05 थे। इस हिसाब से पर्यटकों की संख्या में साल प्रति साल इजाफा हो रहा है।