2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहगांव और गोहद में गिरे ओले, भिण्ड में हल्की बारिश, देखें वीडियो

मेहगांव और गोहद में गिरे ओले, भिण्ड में हल्की बारिश, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
barish

मेहगांव और गोहद में गिरे ओले, भिण्ड में हल्की बारिश, देखें वीडियो

ग्वालियर। भिण्ड जिले के गोहद,मेहगांव,मिहोना,रौन में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं अटेर,फूप भिण्ड व ऊमरी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर ओले गिरने से फिजा में ठंडक घुल गई है। यहां बतादें कि गुरुवार की दोपहर १२ बजे ४५ डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।सुबह आठ बजे से ही उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। १० बजे के बाद से ही सूर्य की तपन बढ़ गई और दो घंटे बाद तापमान ४५ डिग्री पर पहुंच गया था। तीन बजे के बाद आसमान में बादल उमडऩा शुरू हुए और देखते ही देखते काली घटा छा गई।

यह भी पढ़ें : डेयरी संचालक के घर से 29 लाख की चोरी, चोरों का प्लान देख हैरान रह गई पुलिस

बावजूद इसके भिण्ड शहर में महज हलकी बूंदाबादी हुई जबकि अटेर, फूप, ऊमरी आदि क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई जिससे हवाओं में ठंडक घुल गई है। गुरुवार की सुबह ११ बजे से दोपहर बाद ३ बजे तक झुलसाऊ धूप से लोग बेचेन नजर आ रहे थे। उसके चंद मिनटों बाद आसमान में बादल छाना शुरू हुए और शाम चार बजे काली घटा आसमानों में छा गई।

यह भी पढ़ें : अब ट्रैफिक रूल तोडऩे पर आपके घर पहुंचेगा इ-चालान,यह है नया नियम

ऐसे में लोगों को लग रहा था कि झमाझम बारिश होगी लेकिन भिण्ड में हलकी बंूदाबांदी के बाद ही बादल छट गए। वहीं मेहगांव, गोहद, रौन एवं मिहोना तथा गोरमी में १० से १५ मिनट तक ओले गिरे। ओलावृष्टि से आग उगल रही जमीन ठंडी हो गई है। साथ ही हवाओं में भी ठंडक घुल गई है।

यह भी पढ़ें : घूमने गए परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं,तीन माह पहले दूल्हा बना था नमन

आकाशीय बिजली गिरने एक छात्र की मौत
रौन थाना क्षेत्र के रघु का पुरा में अकाशीय बिजली गिरने से एक १४ वर्षीय छात्र की मौत हो गई जबकि १६ वर्षीय दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा गुरुवार की शाम करीब ४:३० बजे का बताया गया है। पुलिस के अनुसार रूप सिंह पुत्र अरविंद सिंह अपने पड़ौसी सुनील सिंह पुत्र मेघ सिंह के साथ गांव से बाहर मंदिर परिसर में खेल रहे थे तभी शाम के वक्त आकाशीय बिजली गिरने से वे झुलस गए। रूप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुनील सिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत भी नाजुक बताई गई है।

Story Loader