
ग्वालियर/शिवपुरी। इसे अंधविश्वास कहें या फिर कुछ और परंतु यह बात सौ फीसदी सही है, गुरुवार की देर शाम पाली राजगढ़ से देर शाम प्रसव के लिए आई प्रसूता राजो शाक्य ने दावा किया है कि लेबर रूम में उसे भूत दिखाई दिया है। वह भूत दिखने के बाद इतनी डर गई कि उसे बहुत तेज सर्दी लगने लगी और वह अद्र्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई।
राजो की स्थिति को देख उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया, बताया जाता है कि जब वह 108 एम्बूलेंस में बैठी तो वह फिर से कहने लगी कि उसे भूत दिखाई दे रही है। लंबे समय तक प्रसूता न तो ग्वालियर जाने तैयार हुई और न ही *****्पताल के अंदर जाने। इस कारण वह *****्पताल परिसर में बाहर ही जमीन पर लेटी रही। परिवार वाले उसे किसी अन्य *****्पताल में ले जाने की तैयारी में जुटे थे। साथ ही परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि राजो भूत दिखने की बात कह रही है और इसी के चलते वह *****्पताल के मेटरनिटी वार्ड में जाने को तैयार नहीं है।
महिला ने परिजनों को बताई पूरी कहानी
लेबर रूम में भूत दिखने की कहानी महिला ने अपने परिजनों को बताई। उसने बताया कि लेवर रूम में उसे एक साया दिखाई दिया। जिसके बाद उसने उस रूम में जाने से मना कर दिया। डॉक्टर कई बार उसे अंदर ले जाने की कहते तो वो वापस हॉस्पिटल के बाहर आ जाती।
जिला हॉस्पिटल में हुई प्रसूता की मौत
जिला हॉस्पिटल में बुधवार की शाम एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा करने का प्रयास भी किया, लेकिन डॉक्टरों की समझाइश के बाद वे शव लेकर चले गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि उस परिवार में दो बेटियों के बाद बेटे को जन्म हुआ, लेकिन माँ ने दम तोड़ दिया।
Published on:
08 Sept 2017 02:47 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
