5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंचल के शिवालय:1101 ज्योतिर्लिंग और 55 शिव के मुखों से मिलकर बने हैं हजारेश्वर महादेव

hazareshwar mandir of shiv in gwalior : हजारेश्वर महादेव का ये शिवलिंग देखने पर तांबिया रंग का लगता है, लेकिन वास्तव में ये पत्थर का शिवलिंग है।

less than 1 minute read
Google source verification
hazareshwar mandir of shiv in gwalior

hazareshwar mandir of shiv in gwalior

ग्वालियर. ग्वालियर शहर के शिव मंदिरों की बात निराली है। भोलेनाथ के कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनको देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है रामकुई स्थित हजारेश्वर महादेव का। महादेव की पिंडी की चौड़ाई अधिक होने के कारण इसे मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। रामकुई जैन मंदिर गेंडे वाली सड़क स्थित हजारेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए ग्वालियर-चंबल से भक्त यहां आते हैं।

विशेष
मोटेश्वर महादेव के लिए कहा जाता है कि यहां सहस्त्र पिण्डियों का अभिषेक करने का फल मिलता है। कारण यह कि हजारेश्वर मंदिर की प्रतिमा 1101 ज्योतिर्लिंगों तथा 55 शिव के मुखों से मिलकर बनी है। हजारेश्वर महादेव का ये शिवलिंग देखने पर तांबिया रंग का लगता है, लेकिन वास्तव में ये पत्थर का शिवलिंग है।

6 फीट से ऊंची है पिंडी
हजारेश्वर महादेव मंदिर में बाबा की पिंडी देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। नाम के मुताबिक भोले बाबा की पिंडी देखने में मोटी है वहीं ऊंचाई में ये 6 फीट से अधिक की है।