19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MONSOON: 9 घण्टे की बारिश फिर भी पानी किल्ल्त, बरकरार, निगम करता ये काम तो हो सकती थी समस्या दूर

इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश होने से लोगों ने राहत भरी सास ली। अगस्त माह में अभी तक केवल तीन ही दिनों में छुटपुट बारिश हो रही थी।

2 min read
Google source verification
rain in gwalior

ग्वालियर। शहर के लोगों के लिए रविवार की सुबह अच्छी बारिश लेकर आई। सुबह 4.10 बजे से शुरू हुई बारिश नौ घंटे तक जारी रही। इसमें सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच तीन घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 86.2 एमएम दर्ज की गई। रविवार को बारिश से शहर लबालब हो गया। इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश होने से लोगों ने राहत भरी सास ली। अगस्त माह में अभी तक केवल तीन ही दिनों में छुटपुट बारिश हो रही थी। छुटपुट बारिश से उमस और गर्मी का माहौल था। लेकिन रविवार को हुई बारिश से शहर के कई क्षेत्रों मे पानी ही पानी हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28.2और न्यूनतम तापमान 24.0डिग्री दर्ज किया गया।


रविवार को झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 32.0दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में चार डिग्री तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को राहत मिली।

तिघरा में आज बढ़ सकता है पानी
तिघरा में रविवार को करीब 30 एमसीएफटी पानी की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे 3 से 4 दिन की पूर्ति की जा सकती है। जानकारों की माने तो बारिश का असर सोमवार को देखने को मिलेगा। घाटीगांव सौन चिरैया अभयारण्य एरिया में हुई बारिश से पानी ग्रेवटी के जरिए सोमवार को तिघरा में पहुंचने की संभावनाएं है।जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की माने तो सोमवार को करीब एक से दो फीट तक पानी तिघरा में बढ़ सकता है।

वर्तमान स्थिति29 अक्टूबर तक पानी
तिघरा का जल स्तर 719.0७ फीट पर पहुंचा 1145.04एमसीएफटी पानी है ।


प्रतिदिन जल प्रदाय
जिससे 63 दिन तक प्रतिदिन पानी सप्लाई हो सकती है।
नोट- वर्षा से पूर्व तिघरा में करीब 10 अक्टूबर तक पानी शेष था।

निगम की खुली पोलनाला साफ न होने से सड़कों पर भरा पानी
बरसात ने फिर नगर निगम की सफाई की पोल खोल दी। नाले व सीवर साफ नहीं हो पाने से कई जगह मकान और तलघरों में सीवर का पानी भर गया। वहीं पार्किंग में खड़े वाहन डूब गए। निगम ने सफाई के लिए एक हजार सफाई कर्मचारी रखे हैं बाजवूद इसके शहर के हालात बाढ़ जैसे हो गए। ऐसे हालात में फायर ब्रिगेड ने 40 से अधिक स्थानों से पानी निकाला।

यह हैं आपात नंबर
फायर कंट्रोल रूम-07512436361 नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव के मोबाइल नंबर-09425117119

होमगार्ड कंट्रोल रूम-7512490362

भोपाल आपदा प्रबंधन -1079

कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम-07512446214, 2446232

एवं प्रभारी एसएनआर शुभ्रता त्रिपाठी 8223947514