
ग्वालियर। अब शहर के लोगों को छोटी छोटी समस्याओं के लिए निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब नगर निगम के जनमित्र केंद्रों को हाईटेक करने का प्लान बनाया जा रहा है। आपको बता दें अगले हफ्ते से हितग्राहियों की समस्या को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हल करने पर विचार चल रहा है। नगर निगम आयुक्त किशोर सान्याल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं, कि जनमित्र केंद्रों को हाईटेक जल्द से जल्द कर दिया जाये, ताकि शहरवासियों कि समस्या को जनमित्र केंद्र पर ही सुलझाया जा सके और आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उन्हें हल किया जाये।
सीएम हेल्पलाइन और निगम मुख्यालय न आना पड़े
महापौर सोभा सिकरवार और विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार ने पिछले दिनों क्षेत्रीय कार्यालयों और जनमित्र केंद्रों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया ताकि लोगों कि छोटी छोटी समस्याओं का हल यहीं पर किया जा सके। उन्हें सीएम हेल्पलाइन और निगम मुख्यालय न आना पड़े। वहीं एक महापौर हेल्पलाइन बनाने के लिए भी कहा गया, ताकि सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये समस्याओं को इकठ्ठा कर समय समय पर उनका निराकरण कराया जा सके। जिससे लोगों कि समस्या को जल्द से जल्द हल कराया जा सके।
यह भी पढ़े- यहाँ अमृत सरोवर से मछली पालन और सिंघाड़े की खेती कर किसान कमायेंगे लाखों रुपये
नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने जनमित्र केंद्रों और क्षेत्रीय कार्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनसुनवाई का आदेश दिया है। समस्याओं को क्षेत्रीय अधिकारी और सम्बंधित अफसर तक पहुँचाने के लिए भी कहा गया है। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी खुद भी इस जनसुनवाई में शरीक रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्राप्त शिकायतों को समयांतराल हल करने पर भी जोर दिया जायेगा, ताकि समस्याएं सीएम हाउस तक न पहुँच सकें और जनता को भी जल्द समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
Published on:
31 Aug 2022 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
