
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर आएंगे। वे विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल के नेताओं से चर्चा करेंगे। बैठक संभवत: सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में होगी। अमित शाह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे 30 अक्टूबर को इंदौर में संभागीय बैठक करने के बाद ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग में विधानसभा की कुल 34 सीटें आती हैं, अमित शाह के दौरे के लेकर खबर ये भी आ रही है कि वो रूठे हुए नेताओं से मिलकर डैमेज को रोकने की कोशिश करेंगे।
ट्रैफिक होगा डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी
दोपहर 12: 30 से 2 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक रास्ता रहेगा जाम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में संभागीय बैठक लेंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट किया है। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिससे एयरफोर्स स्टेशन से डीडीनगर चौराहा, गोला का मंदिर रोड़,रेसक्रॉस रोड,आकाशवाणी मार्ग, गांधी रोड, एसपी ऑफिस रोड़, हेल्थ सेंटर तिराहा से लेकर कुलपति बंगला मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहेगा। हाई सिक्योरिटी में वीवीआईपी मूवमेंट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था अनुसार गृहमंत्री के कारकेड निकलने के दौरान यातायात का डायवर्सन दोपहर 12: 30 बजे से 2 बजे तक और वापसी में शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक लक्ष्मणगढ़ पुल हाईवे, मल्लगढ़ा चौराहा, सात नंबर चौराहा, ब्रिगेडियर तिराहा, दूध डेयरी तिराहा, दुल्लपुर तिराहा, गोविंद पुरी तिराहा, कुलपति बंगला चौराहा राजमाता तिराहा, नया आरओबी तानसेन पुल, सोफा गैलरी आदि स्थानों पर प्रभावशील रहेगा।
समझ लीजिए कल ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- भिण्ड एवं मालनपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन लक्ष्मणगढ़ पुल से बाईपास होते हुए बेहटा चौकी, बड़ा गांव पुल, मोहनपुर तिराहा ,आर्मी एरिया, 6 नंबर चौराहा, 7 नंबर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
- मुरैना की तरफ से आने वाले वाहन जो गोला का मंदिर चौराहा होते हुए बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सिटी सेंटर की ओर जाना चाहते है। उक्त सभी वाहन मल्लगढ़ा चौराहा से डायवर्ट होकर चार शहर का नाका, हजीरा चौराहा, तानसेन रोड, नया आरओबी, पड़ाव चौराहा होते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या शहर के अन्य स्थानों पर जा सकेंगे।
- भिण्ड एवं मुरैना की तरफ जाने वाले जो फूलबाग, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन से आ रहे है वे सभीे वाहन नया तानसेन आरओबी होते हुए तानसेन रोड, हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, मल्लगढा, चौराहा होते हुए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त चेतकपुरी, अचलेश्वर की तरफ से भिण्ड एवं मुरैना की ओर जाने वाले वाहन राजमाता तिराहा, अल्कापुरी तिराहा, कुलपति बंगला से सिरोल चौराहा, हुरावली तिराहा होते हुए जा सकेंगें।
- सिरोल, कलेक्टेट की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जो बाडा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाना चाहते है वे वीसी बंगला, अल्कापुरी तिराहा से डायवर्ट होकर राजमाता तिराहा, एजी पुल, माधवनगर चौराहा, बसंत विहार होते हुए एलआईसी तिराहा से सोफा गैलरी होते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: रसाल सिंह सबसे उम्रदराज और हेमंत कटारे सबसे युवा प्रत्याशी
ये भी पढ़ें :mp election 2023 दिग्विजय का आवेदन खारिज, कोर्ट ने कहा- अखबार एक दस्तावेज, इसमें किसी को बुलाने की जरूरत नहीं
Updated on:
29 Oct 2023 09:31 am
Published on:
29 Oct 2023 09:27 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
