
How many days' worth of petrol and diesel stock remains in Gwalior
Petrol- ईरान और इजरायल अमेरिका के बीच भड़का युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दोनों पक्षों में संघर्ष कम होने की बजाए इसमें इजाफा होते जा रहा है जिससे दुनियाभर के लोगों के साथ ही देश और प्रदेश में भी दिक्कतें बढ़ रहीं हैं। एलपीजी की सप्लाई अभी भी पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी है। युद्ध लंबा खिंचने से लोग आशंकित हैं कि इससे पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि सरकार का दावा है कि अभी इनका भरपूर स्टॉक है और आमजनों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। ग्वालियर Gwalior में पेट्रोल Petrol और डीजल को लेकर चिंतित लोगों को भी आश्वस्त किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार शासन ने डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडारण कर रखा है। रायरू डिपो में जिले के लिए कम से कम 25 दिनों का स्टॉक है।
सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल Petrol डीजल की किल्लत के बाद शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई थी। यहां ऑयल कंपनी द्वारा पेट्रोल सप्लाई नहीं हो सकी थी। इससे लोग पेट्रोल डीजल की उपलब्धता को लेकर आशंकित हो उठे थे। इस मामले में अब जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और डीजल को लेकर जिलेवासियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडारण है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा पेट्रोल का इंडेंट समय पर जमा नहीं किया गया था। इस कारण ऑयल कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप पर सप्लाई नहीं हो सकी थी। राशि जमा होने के बाद रविवार को सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 14 केएल (किलोलीटर) पेट्रोल का टैंकर
पहुंच चुका है।
पेट्रोल व डीजल के स्टॉक के संबंध में भी जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार ग्वालियर जिले में सप्लाई के लिए रायरू डिपो में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डिपो में इतना पेट्रोल और डीजल है कि जिले को 25 से 30 दिनों तक सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की कोई समस्या नहीं है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कालाबाजारी नहीं होने देने के लिए भी सख्त नजर रखी जा रही है।
Published on:
23 Mar 2026 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
