2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि कैसे हो ठीक?

यदि किसी परीक्षा सेंटर पर किसी परीक्षार्थी को समस्या आती है, तो उसके निदान के लिए केंद्राध्यक्ष से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajesh Shrivastava

•

Updated: 9 Mar 2020, 1:24 AM IST

परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि कैसे हो ठीक?

परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि कैसे हो ठीक?

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखते हुए परीक्षा कराई जा रही है। यदि किसी परीक्षा सेंटर पर किसी परीक्षार्थी को समस्या आती है, तो उसके निदान के लिए केंद्राध्यक्ष से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र में त्रुटि हुई है तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी जुटाई जाती है। प्राचार्य द्वारा लिखित जानकारी देने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठाया जाता है। अब तक पांच शिकायतें ऐसी आई हैं, जिनका समाधान कर लिया गया है। पत्रिका एक्सपोज से चर्चा में यह बात माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय अधिकारी आरपी बरैया ने कही।

बोर्ड परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि हुई है। ऐसे परीक्षार्थियों को पेपर के दौरान परेशान होना पड़ा, आपका क्या कहना है?
परीक्षा से पहले जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि थी, उनका समाधान कर लिया गया है। ऐसे परीक्षार्थियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

बोर्ड द्वारा जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर त्रुटि थी और उन्होंने सुधार करा लिया था या डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लेकर पहुंच रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को क्यों लौटाया जा रहा है?
ऐसे परीक्षार्थियों को लेकर निर्देश बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं। ऐसे परीक्षार्थी अपने स्कूल के प्राचार्य से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र पर सील लगवाएं और हस्ताक्षर कराएं। जरूरत के मुताबिक प्राचार्य का लिखित प्रतिवेदन भी ले सकते हैं। लेकिन परीक्षा से किसी परीक्षार्थी को वंचित नहीं किया जाए। ऐसे सख्त निर्देश हैं।

शहर में बीते रोज दो परीक्षार्थियों को केंद्राध्यक्ष ने परेशान किया। डीएवी विद्यापीठ हायर सेंकडरी स्कूल के
परीक्षार्थी को करियर कॉन्वेंट गल्र्स हायर सेंकडरी स्कूल परीक्षा सेंटर से वापस लौटाया गया, इस संबंध में आपका क्या कहना है?
यह परीक्षार्थी मेरे पास भी आया था। इस परीक्षार्थी की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। केंद्राध्यक्ष ने अपनी सफाई में परीक्षार्थी को लेट आना बताया।

जिले में कई परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। व्यवस्थाओं में खामियां रहीं, ऐसा क्यों हुआ?
सभी जिलों के डीईओ को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़