17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो एंट्री में घुसा ट्रक, 5 साल के मासूम को कुचला

टक्कर के बाद ट्रक बैक किया, दोनों पैर चपेट में आए; पुलिस प्वाइंट के पास हादसे से उठे सवाल

2 min read
Google source verification
टक्कर के बाद ट्रक बैक किया, दोनों पैर चपेट में आए; पुलिस प्वाइंट के पास हादसे से उठे सवाल

टक्कर के बाद ट्रक बैक किया, दोनों पैर चपेट में आए; पुलिस प्वाइंट के पास हादसे से उठे सवाल

टक्कर के बाद ट्रक बैक किया, दोनों पैर चपेट में आए; पुलिस प्वाइंट के पास हादसे से उठे सवाल

ग्वालियर. शहर में नो एंट्री के नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी पड़ी। नारायण विहार कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम आशिक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि चालक ने टक्कर मारने के बाद ट्रक को पीछे कर दिया, जिससे बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।

घटना गोला का मंदिर चौराहे के पास की है, जहां पुलिस का फिक्स प्वाइंट भी मौजूद है। इसके बावजूद भारी वाहन का रिहायशी इलाके में प्रवेश कर जाना ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

नारायण विहार निवासी बंटी रावत मजदूरी करते हैं। पत्नी से अलग रहने के कारण उनका 5 वर्षीय बेटा आशिक ही उनका सहारा है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे आशिक घर के बाहर खेल रहा था, तभी गल्ला मंडी की ओर जा रहा एक ट्रक संकरी गली में घुस आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही से ट्रक का पिछला पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया।

लोगों के शोर मचाने पर रुकने के बजाय चालक ने ट्रक को बिना देखे पीछे कर दिया, जिससे मासूम का दूसरा पैर भी पहिए के नीचे आ गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर लिया। घायल बच्चे को तुरंत जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चार महीने में दूसरा बड़ा हादसा
रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है।

19 दिसंबर को बहोड़ापुर की अर्नव कॉलोनी में घर के बाहर बैठे 90 वर्षीय गिर्राज शर्मा पर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

अब नारायण विहार में यह बड़ा हादसा सामने आया है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, रिहायशी क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

सीएसपी मुरार सर्किल अतुल सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।