17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदल सकता है एमपी के इस रेलवे स्टेशन का नाम, लोकसभा में उठी मांग

mp news: ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में की ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग।

2 min read
Google source verification
gwalior

railway station renaming atal bihari vajpayee demand lok sabha

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में वर्ष 2026-27 के रेल बजट पर चर्चा के दौरान ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांगों को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष ग्वालियर के विकास और कनेक्टिविटी से जुड़ी तीन अत्यंत महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत कीं। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग भी की जिसका साथी सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत और समर्थन किया।

'अटल बिहारी के नाम पर हो ग्वालियर रेलवे स्टेशन'

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने जब सदन यह मांग रखी तो साथी सांसदों ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत और समर्थन किया। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता भी चाहती है कि स्टेशन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाए।

नई रेल लाइन की स्वीकृति

इसके साथ ही सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी होते हुए सवाई माधोपुर तक रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। इस नई लाइन की स्वीकृति से न केवल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी बड़ी गति मिलेगी।

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए नई दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल तक 'स्लीपर वंदे भारत' ट्रेन शुरू करने की पुरजोर मांग की, ताकि लंबी दूरी का सफर आधुनिक और सुविधाजनक हो सके। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल बजट में देश और विशेष रूप से मध्यप्रदेश को दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का कायाकल्प हो रहा है और ग्वालियर इस विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।