17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 मार्च से समर शेड्यूल: इस बार भी नई फ्लाइट की संभावना कम, यात्री निराश

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर अभी भी नई फ्लाइटों का संकट बना हुआ है। वर्तमान में यहां से केवल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ही नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। पिछले छह महीने पहले विंटर सीजन में भी कोई नई फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी थी। अब आगामी समर सीजन में भी […]

less than 1 minute read
Google source verification

यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर अभी भी नई फ्लाइटों का संकट बना हुआ है। वर्तमान में यहां से केवल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ही नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। पिछले छह महीने पहले विंटर सीजन में भी कोई नई फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी थी। अब आगामी समर सीजन में भी नई उड़ानों की संभावना कम दिखाई दे रही है। इससे यात्रियों में निराशा है। दरअसल ग्वालियर से हैदराबाद, पुणे सहित कई बड़े शहरों के लिए यात्रियों की मांग लगातार बनी रहती है, लेकिन अब तक किसी भी एयरलाइन कंपनी ने यहां से नई सेवा शुरू करने के लिए पहल नहीं की है। ऐसे में 28 मार्च से लागू होने वाले समर फ्लाइट शेड्यूल में भी नई उड़ान जुड़ने की उम्मीद बेहद कम है।

यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पिछले एक महीने से करीब 90 से 95% तक सीटें भरी हुई हैं। औसतन करीब एक हजार यात्री रोज यात्रा कर रहे हैं। इसके बावजूद नई उड़ान शुरू करने को लेकर कोई पहल सामने नहीं आई है।

नए शेड्यूल पर टिकी नजर

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार 28 मार्च से समर सीजन का नया फ्लाइट शेड्यूल लागू होगा। आमतौर पर इसी समय एयरलाइंस कंपनियां नई उड़ानों की घोषणा करती हैं। हालांकि अभी तक किसी एयरलाइन ने ग्वालियर से नई फ्लाइट शुरू करने के लिए संपर्क नहीं किया है।

संभावना कम है

समर सीजन का शेड्यूल 28 मार्च से लागू होगा। नई फ्लाइट को लेकर जानकारी इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है। फिलहाल किसी भी एयरलाइन ने नई उड़ान शुरू करने के लिए संपर्क नहीं किया है, इसलिए नई फ्लाइट मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।