
वैष्णो देवी, मैहर आदि के लिए वेटिंग टिकट भी नहीं
ग्वालियर। यदि आप शारदीय नवरात्र में वैष्णो देवी दर्शन करने जाने की सोच रहे हैं तो जरा ठहरिए! अब वहां जाना आसान नहीं रहा है. नवरात्रि को देखते हुए मैहर या वैष्णो देवी जैसे देवी मंदिरों पर जाने वाली ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. वहां जा रही ट्रेनों में सीटें आरक्षित हो चुकी हैं। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन चुकी है। ट्रेनों में एसी से लेकर स्लीपर तक यानि किसी भी श्रेणी में सीटें कंफर्म नहीं हो रही हैं। अब इन जगहों पर जाने के लिए यात्रियों की केवल तत्काल टिकट पर ही उम्मीद बनी हुई है।
शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्र में देवी भक्त बड़ी संख्या में प्रसिद्ध मंदिरों या धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या में वैष्णो देवी जाते हैं. इसके अलावा शारदा माता मैहर, कांगड़ा, ज्वाला व नैना देवी दर्शन और पूजन के लिए भी जाते हैं. इन जगहों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो चुकी हैं। इन जगहों पर शहर से मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, पंजाब मेल, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस आदि ट्रेनें जाती हैं. इन सभी ट्रेनों में स्लीपर क्लास या एसी क्लास की किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।
इनमें भी वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां के लिए सभी ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन चुकी है। यहां जाने के इच्छुक यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी बर्थ नहीं मिल रही है। अब बर्थ के लिए यात्रियों की उम्मीद तत्काल टिकट पर ही बची है। यात्रियों को अब एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद है। लंबी वेटिंग होने के कारण अब देवी भक्त तत्काल टिकट लेकर यात्रा की योजना बना रहे हैं।
ट्रेनों में वेटिंग के ये हैं हालात
25 सितंबर
ट्रेन- स्लीपर-तृतीय श्रेणी एसी
झेलम एक्सप्रेस- 31-12
मालवा एक्सप्रेस- नोरुम-8
हिमसागर एक्सप्रेस- 42- नोरुम
26 सितंबर
ट्रेन- स्लीपर-तृतीय श्रेणी
झेलम एक्सप्रेस 31-10
मालवा एक्सप्रेस 40-12
Published on:
23 Aug 2022 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
