
आप के लिए इस बार कैसी रहेगी दीपावली अपनी राशि अनुसार जाने सितारों की चाल
ग्वालियर। ज्योतिषाचार्य डॉ एच सी जैन ने कहा कि दीपावली बाद से कुछ सितारों की चाल बदल रही है। कुछ के लिए मालामाल आने वाला वर्ष रह सकता है
मेष: (चू, चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आप के राशि पति मंगल है । मंगल इस दिन आप के रोग ,शोक शत्रू भय , झंझटो को दूर करेगा। 5 नवम्बर से आप की राशि से चल रहे आठवे गुरु हट कर नवे होंगे जो कार्यो में आप को सफलता, सौभाग्य व्रद्धि कर के धन लाभ, मान सम्मन के अवसर प्रदान करेंगे। राज्य पैड से लाभ, विद्या की प्राप्ति भी होगी धर्म कर्म में रुचि सन्तान का हित होगा। 24 जनवरी से शनि के भी बदलने से कार्य- व्यवसाय में उन्नतिसमजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुल मिलाकर आगे समय अभी से हर मायने में अच्छा होगा।
वृष:- (ई,उ,ए, ओ,वा, वी,वू,वे,वो)
आप की राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र उस दिन सूर्य से पीड़ित रहेंगे । केतू व शनि आपकी राशि से आठवे आप के आने बाले समय मे कठिनाई पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में कमी, स्त्री पुत्रादि से कष्ट व्यापार में जरासी चूक से हानि कामो में लापरवाही से झंझट आयेगी। 5 नवम्बर से गुरु भी आठवे होंगे जो और भी हानि कष्ट को बल देंगे । शनि 24 जनबरी से अपनी राशि मे चाल बदल ने से कुछ राहत आगे बनेगी। गुरु और केतू मंत्र का जाप करना या कराना श्रेष्ठ रहेगा। पशु पक्षियो को भोजन दान करते रहे।
मिथुन:-(क, की,कू,घ ,ड,छ, के,को,हा)
आपकी राशि मिथुन के स्वामी वुध है। इस दिन बुध शुभ चाल भृमण पर है।परंतु राहु राशि पर है। जो ज्यादा लाभ के क्षेत्र में दिग भृम पैदा करते है। संतोष जनक व्यापार,नोकरी में कुछ उदासीनता अति रहेगी। पत्नी से मन मुटाव या उनके स्वास्थ्य में कमी भी बन सकती है। 24 जनवरी से आठवे शनि स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजगता रखनी होगी साझे दारी में और अपनों से धोका मिल सकता है। मंत्र जाप आदि करना कराना आवश्यक है । गरीबो को वस्त्र दान आदि भी करे।
कर्क:--(ही,हू, हे, हो,ड,डी, डू,डे, डो)
आप की राशि कर्क का स्वामी चन्द्रमा है चन्द्रमा इस दिन चौथे है अन्य ग्रहो के साथ राहु पूरे वर्ष बाहरवें चाल पर है जो मानसिक अशांति, खर्च व्रद्धि,, स्त्री ,संतान से विरोध। परन्तु छठे केतू शत्रु विजय,रोजगार हिम्मत देदे रहेगे और झंझटो से विजय दिलायेगे। 05 नवम्बर से गुरु आरोग्यता, रोजगार,शत्रु विजय देगा। 24 जनवरी से शनि की सीधी चाल राशि को देखेगी जो नोकरी,व्यापार,स्त्री से लाभ का योग भी बनाती है। राहू मन्त्र जाप और कर्म ,बस्त्रो का दान करते रहे।
सिंह:-( मा, मी, मू,में,मो,टा, टी,टू, टे)
आप की राशि सिंह के स्वामी ग्रह सूर्य है । आप के लिए पूरे वर्ष भर ग्रहो की चाल 05 नबम्वर से गुरु की अनकूल होने से से संतान की उन्नति पत्नी पक्ष से लाभ, भाग्य साथ देने लगेगा। 24 जनवरी से छठे शनि और ज्यादा लाभ कारी सिद्ध होंगे।आर्थिक लाभ,उन्नति,सुख,शत्रु विजय भूमि मकान जयदाद सबंधी लाभ कुल वर्ष श्रेष्ठ फल दायक होगा।
कन्या:- (टो, पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
आप की राशि कन्या का स्वामी बुध है । जो शुभ ग्रहों के साथ है परंतु अन्य ग्रह आप के फेवर में वर्ष भर नही है ।केतु व 05 नवम्बर से गुरु चतुर्थ वर्ष भर रहने से पारिवारिक अशांति घरेलू सुखों में कमी भूमि,मकान,ज्यादाद सम्बंदित बिबाद सामने राह सकते है। 24 जनवरी से शनि आप की कुछ हद तक मदद करेगा तो कुछ परेशानियों से राहत रहेगी। केतु और गुरु मंत्र का जाप करे या करावे सबंधित वस्तुओ का दसन करे।
तुला:- ( रा,री,रू,रे,रो,ता, ती, तू,ते) आप की राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है शुक्र भौतिक शुख विलासिता का अनुभव कराता है। इस दिन अपनी ही राशि मे शुभ ग्रहों के सह है। पूरुस्वार्थ कर्म से सफलता, प्रभाव, आत्म सम्मान, श्रेष्ठ धन लाभ का योग है। इस वर्ष उलझे कार्य भी पूर्ण होंगे नवीन कार्य योजना क्रियान्वित होगी। पदोन्नति,परिवार सुख, किन्तु पड़ोसी से साबधानी से व्यवहार करें। कुल मिलाकर वर्ष लाभ,उन्नति,यश ,कीर्ति बाला ही रहेगा।
वृश्चिक:- (तो,ना, नी, नू,ने,नो,या,यी, यू)
आप की राशि का स्वामी मंगल है । इस दिन मंगल शुभ स्थिति में है । परंतु वर्ष में आठवे राहू रहेंगे जो श्रम, संघर्ष के बाद धन का आगमन करते है मानसिक अशांति देते है । 5 नवम्बर से द्वतिय गुरु शुख समृद्धि आर्थिक सुधार देते है। सामाजिक जीवन मे अनकूल परिस्थिति का स्रजन करते है। 24 नबम्वर से तृतीय शनि शुभ फल दायक है पुरुषार्थ, प्रभाव आत्म बल में वृद्धि सुख साधनों में व्रद्धि करेंगे। राहू मंत्र का जाप करे कम्बल ,वस्त्र आदि गरीबो में दान दे।
धनु:- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा, ढा, भे)
आप की जन्म राशि धनु के स्वामी ग्रह गुरु है गुरु बाहरवें है राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी कर्म क्षेत्र में श्रम, संघर्ष,के बाद अल्प लाभ रोग ,भय,स्त्री पीड़ा रहेगी । कभी कभी खर्च की अधिकता और परेशानिया आप को बहुत विचलित कर सकती है। 5 नवम्बर से गुरु राशि पर चलने से कुछ कठिनाइयों का समाधान बनने लगेगा। 24 जनवरी से शनि की उतरती साढ़े साती भूमि का लाभ कार्य क्षेत्र में उन्नति आर्थिक संकट कम होंगे। शनि व केतू मंत्र का जाप करे या करावे सम्बन्धित वस्तुओ का दान करे।
मकर:- (भो,जा,जी,खि,खू,खे, खो,गा, गी)
आप की राशि मकर का स्वामी शनि है ।वर्ष भर छठे राहू व बाहरवें केतु आप को स्त्री से मन मुटाव,खर्चो की अधिकता, अदालती मामलो से उलझन, व्यर्थ भ्रमण,।05 नवम्बर से गुरु भी बाहरवें रहेंगे जो खर्च ,बन्धन,आर्थिक परेशानी देंगे । 24 जनवरी से राशि स्वामी की चाल राशि पर ही रहने से कुछ परिस्थियो में सुधार रहेगा। गुरु,केतु की शांति के लिए मन्त्र जाप दान आदि करना चाहिए।
कुंभ :- (गू, गे, गो,सा,सी, सू,से,सो,दा)
आपकी राशि पति शनि है। शनि इस समय अन्य ग्रहों के साथ अनकूल चाल चल रहा है। व्यवसायिक उन्नति, पारिवारिक एवं सामाजिक लाभ, सुख में व्रद्धि,उच्च वर्ग से सम्पर्क,भौतिक सुख, सम्मन,संसाधनों का लाभ । 5 नवम्बर से लाभ के गुरु धर्मिक क्षेत्र में रुचि रहेगी । धन, प्रतिष्ठा बढेंगी उत्तम सुख का लाभ रहेगा। 24 जनवरी से शनि खर्च स्थान में खर्चा अधिक कराएगा।
मीन:- (दी,दू, थ,झ,य,दे,दो,चा,ची)
आप की राशि के स्वामी गुरु है ।गुरु शुभ स्थान पर भ्रमण पर है। भाग्य उन्नति,धर्म कर्म में रुचि,विद्या में सफलता, संतान से सुख । 05 नवम्बर से गुरु स्वराशि में भृमण करेगा मैन सम्मन में बढ़ोतरी,सुख साधनों की व्रद्धि करेगा। 24 जनवरी से शनि भी अनकूल फल देगा जिससे वर्ष भर अधिक धन लाभ होगा। और अधिक शुभ फलों के लिए राहू मंत्र का जाप ,शांति करना- कराना आवश्यक है।
Published on:
26 Oct 2019 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
