ग्वालियर. लॉकडाउन के कारण बच्चों की फेवरेट आइसक्रीम स्ट्रॉबेरी, टूटी फ्रूटी, वनीला आदि उनसे दूर हैं। अब वह ना तो पैरेंट्स के साथ मार्केट जा पा रहे हैं और न ही किसी शादी-पार्टी में। ऐसे में वह अपनी मॉम से घर पर आइसक्रीम तैयार करने की जिद कर रहे हैं। मॉम भी घर पर यूट्यूब की मदद से डिफरेंट फ्लेवर की आइसक्रीम तैयार कर रही हैं। साथ ही बच्चे भी आइसक्रीम बनाकर अपना टैलेंट निखार रहे हैं। आइसक्रीम कंपनी से जुड़े संदीप जैन ने बताया कि हमारा यह पीक टाइम है। इस समय मार्केट में आइसक्रीम की जबरदस्त डिमांड रहती थी, लेकिन कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन ने पूरा बिजनेस समाप्त कर दिया।