2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेहरे पर चाहिए चमक तो घर पर अपनाएं ये उपाय

कुछ घरेलू नुस्खो को अपना कर सिर्फ 1 रात में ही नैचुरल ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती हैं

2 min read
Google source verification
चेहरे पर चाहिए चमक तो घर पर अपनाएं ये उपाय

चेहरे पर चाहिए चमक तो घर पर अपनाएं ये उपाय

ग्वालियर। गोरा, बेदाग चेहरा पाना हर किसी की चाहत होती है। मगर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर चेहरे की पूरी केयर नहीं हो पाती। इससे चेहरा बेजान नजर आने लगता है। चेहरे की खोई चमक वापिस पाने के लिए हर कोई महंगे-महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर उससे कोई फायदा नहीं होता। एसे में कुछ घरेलू नुस्खो को अपना कर सिर्फ 1 रात में ही नैचुरल ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही घरेलू चीजें बताएंगे जो खोए निखार को वापिस ला सकता है।
1. चावल और तिल
स्क्रब करने के लिए मार्किट से मंहगे प्रॉडक्ट्स लाने की आवश्यकता नही है। आसनी से ही चावल और तिल को मिक्स करके घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। बराबर मात्रा में चावल और तिल लें। इन दोनों को एक बाउल में डालकर रातभर भिगोने के लिए रख दें। सुबह उठकर अच्छे से इसको पीस लें। अब नहाने से पहले इसको अपने चेहरे और बॉडी पर लगाएं। 2-3 मिनट तक इसको स्किन पर रहने दे और फिर सादे पानी से धो लें। एेसा करने से स्किन से डैड स्किन दूर हो जाएगी।
2. दूध
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल करें। रात में दूध लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। रात को सोने से पहले रूई से दूध को पूरे चेहरे पर लगाएं। अगली सुबह उठकर चेहरा धो लें। आप देखोगे की ऑवर नाइट चेहरा चमकने लगेगा।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी चेहरे पर निखार आने लगता है। शहद में मुलातानी मिट्टी मिलकर एक पैक तैयार करके चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाएं तो हाथों पर थोड़ा सा पानी लेकर चेहरे पर थोड़ा सा स्क्रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। एसा करने से एक ही रात में चेहरा निखरा हुआ महसूस होने लगेगा।
4. आईमास्क
चेहरे को आकर्षित दिखाने के लिए आंखों का ख्याल रखना भी जरूरी है। सुंदर आंखों के बिना चेहरी की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। आंखों को सुंदर दिखाने के लिए सोने से पहले आईमास्क का इस्तेमाल करें। सुबह उठकर ठंडे पानी से आंखों पर छींटें मारे।
5. टमाटर और शहद
टमाटर स्किन को टाइट करने और शहद उसको चमकाने का काम करता है। जब इन दोनों को इक्ट्ठा करके चेहरे पर लगाया जाता है तो चेहरे पर निखार आने लगता है। 1 चम्मच टमाटर का रस लें उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। अब रात भर इसको एेसा ही रहने दें। सुबह चेहरा धो लें।

Story Loader