15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव की युवती को ऐसे फंसाया जाल में, फिर 6 माह तक एक होटल में किया बलात्कार

युवती को गांव की एक महिला शौच के बहाने गांव के बाहर लेकर आई। वहां पहले से मौजूद दो युवक उसे जबरन बाइक पर ले
less than 1 minute read
Google source verification
rape

गांव की युवती को ऐसे फंसाया जाल में, फिर 6 माह तक एक होटल में किया बलात्कार

ग्वालियर. युवती को गांव की एक महिला शौच के बहाने गांव के बाहर लेकर आई। वहां पहले से मौजूद दो युवक उसे जबरन बाइक पर ले गए। करीब 20 दिन इंदौर में एक होटल में उससे बलात्कार किया। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी युवती को ग्वालियर छोडकऱ गए। करीब 6 महीने चुप रहने के बाद शुक्रवार को पीडि़ता महाराजपुरा थाने पहुंची और एफआईआर कराई।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता महाराजपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को गांव में रहने वाली मंजू उसे शौच के बहाने शैलेन्द्र किरार और अमर के पास छोड़ गई। वह उसका मुंह बंद कर डरा धमकाकर स्टेशन लेकर पहुंचे। वहां से ट्रेन में बैठाकर इंदौर लाए। वहां होटल में शैलेन्द्र ने उससे 20 दिन तक बलात्कार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर परिजन उसे तलाश कर रहे थे। नहीं मिली तो पुलिस को बताया। इस बात की जानकारी शैलेन्द्र को लग गई। पुलिस कही उसे पकड़ न ले इसलिए पीडि़ता को ग्वालियर स्टेशन पर छोडकऱ भाग गया। किसी तरह पीडि़ता घर पहुंची। शुक्रवार को महाराजपुरा थाना पुलिस को मामला पता चला तो पीडि़ता की शिकायत पर शैलेन्द्र किरार, अमर सिंह और मंजू के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मारने की धमकी दी इसलिए चुप रही
छह महीने बाद रिपोर्ट करने पर पुलिस ने पूछा तो पीडि़ता का कहना था कि शैलेन्द्र और उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस थाने में रिपोर्ट की या फिर किसी और से कहा तो उसके घरवालों को जान से मार डालेगा। इसलिए डर के कारण इतने दिन चुप रही।