1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेशन के नाम पर खानापूर्ति

नगर निगम प्रशासक ने फरवरी में कार्यभाल संभालते ही शहर की सडक़ों की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने इसको लेकर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द सडक़ों को दुरुस्त किया जाए, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajesh Shrivastava

•

Updated: 15 Mar 2020, 1:34 AM IST

रेस्टोरेशन के नाम पर खानापूर्ति

रेस्टोरेशन के नाम पर खानापूर्ति

ग्वालियर. अमृत योजना शहरवासियों के लिए दुखदायी बन गई है। शहर में जगह-जगह अमृत के तहत डाली जा रही पानी और सीवर लाइन के लिए सडक़ खोदी गई, लेकिन इन्हें सही करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। यहां तक कि अभी तक सभी सडक़ों को दुरुस्त तक नहीं किया गया है, जबकि नगर निगम प्रशासक ने 4 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है इसके बावजूद सडक़ों की हालत में सुधार नहीं हुआ।

नगर निगम प्रशासक ने फरवरी में कार्यभाल संभालते ही शहर की सडक़ों की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने इसको लेकर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द सडक़ों को दुरुस्त किया जाए, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हुआ। इसके बाद समीक्षा बैठक में उन्होंने हर हाल में 4 मार्च तक सभी सडक़ों को रेस्टोरेशन पूरा करने का अल्टीमेटम दिया इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। अधिकारी रेस्टोरेशन को लेकर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को सडक़ें खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां नहीं हुआ रेस्टोरेशन : मुरार, किलागेट, कंपू आदि क्षेत्रों में रेस्टोरेशन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही आकाशवाणी तिराहा से मेला रोड, सिटी सेंटर एरिया में जो रेस्टोरेशन किया गया है उसकी गिट्टी ही उखड़ गई हैं।
पानी में अधिक पेंडेंसी : अमृत के अंतर्गत सीवर और पानी की लाइन डालने के लिए सडक़ को खोदा जा रहा है। सीवर में तो सडक़ का रेस्टोरेशन किया गया है, लेकिन पानी में बहुत पीछे चल रहे हैं। आलम यह है कि 4 से 5 महीने पहले जो सडक़ें खोदी गई थीं वहां भी रेस्टोरेशन नहीं किया गया है, जबकि इसको लेकर विधायक से लेकर मंत्री तक आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन हर बार अधिकारी जल्द रेस्टोरेशन कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

उखड़ी गिट्टी पर एक लेयर और बिछाई जाएगी
- रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है, सडक़ों को लेकर अलग-अलग समय दिया गया है उसके हिसाब से कार्य कर रहे हैं, जहां तक गिट्टी उखडऩे की बात है तो उस पर एक लेयर ओर बिछाई जाएगी।
दिनेश परमार,
आरई, पीडीएमसी, अमृत

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़