15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना भर्ती से लौट रहे छात्रों ने मचाया हंगामा,लोगों में दहशत

सेना भर्ती से लौट रहे छात्रों ने मचाया हंगामा,लोगों में दहशत

2 min read
Google source verification
Indian Army Rally Bharti

ग्वालियर। सेना भर्ती के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बबीना में चल रही सेना भर्ती में गए छात्रों ने बीती रात गाडर वाली पुलिया पर जीटी एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करके रोक दिया। रात १:४८ मिनट पर ट्रेन के रुकते ही भर्ती में गए छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चेन पुलिंग की जानकारी मिलते ही रात में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों में मौके पर पहुंचकर उपद्रव करने की फिराक में उतरे छात्रों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन अधिक संख्या में छात्रों के होने से यह सभी पटरियों के सहारे भाग निकले। लेकिन जब इन छात्रों ने हंगामा किया तो लोगों में दहशत पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें : पुलिस खंगाल रही है दो अप्रैल को उत्पात मचाने वाले इन लोगों की कुंडली

वह सुरक्षित स्थान को तलाशने लगे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि इससे पहले भी सेना भर्ती को लेकर वबाल हो चुका है। इसके बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए है। इस ट्रेन में अधिकांश छात्र मैनपुरी, इटावा, एटा और अन्य स्थानों के छात्र शामिल थे।

यह भी पढ़ें : चेंज मेकर्स महाअभियान : स्वच्छ छवि के लोगों को आगे लाएं

यह सभी गाडर वाली पुलिया के रास्ते से गोले का मंदिर तक पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से ही अपने-अपने घरों की तरफ चले गए। इसके चलते ट्रेन रात को १० मिनट तक गाडर वाली पुलिया पर खड़ी रही। ट्रेन के ट्रैक पर खड़े रहने से दिल्ली की ओर जाने वाली गोवा एक्सप्रेस और बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस भी कुछ समय पर लेट हो गई।

"रात में गाडर वाली पुलिया पर जीटी एक्सप्रेस में सेना भर्ती से लौट रहे छात्रों ने चेन पुलिंग कर दी। हंगामे करने की फिराक में यह सभी छात्र हमारे जवानों को देखकर भाग निकले।"
आनंद पांडेय, टीआइ आरपीएफ