
नसबंदी के बाद डॉक्टरों ने महिलाओं के साथ की ये अमानवीय हरकता
बड़ौदा। महिला नसबंदी ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाया जा रहा है। ये मामला सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का हैं। पलंग के अभाव में करीब 14 महिलाओं को जमीन पर फर्श बिछाकर लेटा दिया गया।जमीन पर महिलाओं को लिटाने से संक्रमण का खतरा रहता है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं को जमीन पर लिटाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा में नसबंदी ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव से नसबंदी के लिए महिलाओं को लेकर पहुंची थी। यहां खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसआर मीणा के सहयोग से डॉ.बीएल यादव ने नसबंदी ऑपरेशन किए।
यह भी पढ़ें : फ्रेंड को बचाने आई छात्राओं को युवक ने पीटा,फिर सामने आई ये सच्चाई
ओढऩे के लिए कंबल तक नहीं दिए
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जहां पलंग उपलब्ध न कराए जाने पर जमीन पर लिटाया गया, वहीं ओढऩे के लिए कंबल तक नहीं दिए। महिलाओं के साथ आए परिजनों ने कंबल की व्यवस्था की। ऐसी स्थिति में महिलाएं जहां ठंड से ठिठुर रही थीं वहीं उनकी तबीयत खराब होने का खतरा भी बना हुआ था। इसके बाद भी डॉक्टरों लापरवाही बरतते हुए महिलाओं को अपने हाल पर छोड़ दिया।
MP ELECTION 22018: अरे साहब, क्या खाएं, कैसे वाहन चलाएं, हर चीज में तो महंगाई ने मार दिया है...
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 14 पलंग की व्यवस्था है। इनमें से कुछ पर प्रसूताएं थी। जितने खाली पलंग थे उन पर महिलाओं को लिटाया गया। ऐसे में शेष महिलाओं को जमीन पर लिटाना पड़ा।
डॉ.एसआर मीणा, खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा
MP ELECTION 22018: अरे साहब, क्या खाएं, कैसे वाहन चलाएं, हर चीज में तो महंगाई ने मार दिया है...
Updated on:
22 Nov 2018 03:25 pm
Published on:
22 Nov 2018 03:24 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
