
jaya kishori marriage
ग्वालियर। शहर में दर्शन सिंह की स्मृति में खाटू श्याम मंदिर लाइन नम्बर एक के प्रांगण में हो रही कथा नानी बाई को मायरो में जया किशोरी ने करुणामयी कृपामयी भजन से मंगलवार की कथा की शुरूआत की। इसके बाद कथा के सरस प्रवाह के साथ भजनों का ऐसा प्रवाह हुआ कि भक्त सुधबुध खोकर भक्ति में सराबोर होते नजर आए। हालांकि बीते लंबे समय से जया किशोरी अपनी शादी की बातों को लेकर भी चर्चा में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर जया किशोरी की फैन फोलोविंग काफी तगड़ी है। इंटरनेट पर जया किशोरी के भजनों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है। जिसमें जया किशोरी की शादी के बारे में लोग काफी सर्च करते हैं। क्या हैं जया किशोरी के शादी को लेकर विचार आगे जानिए...
कब शादी करेंगी जया किशोरी ?
जया किशोरी के सामने अक्सर एक सवाल आ ही जाता है वो है इनकी शादी से जुड़ा। तो आपको बता दें कि जया किशोरी शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वो शादी नहीं करेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी ने बताया कि वो खुद को साध्वी या संत नहीं मानती हैं। वो एक आम इंसान की तरह अपने को मानती हैं। इसलिए वे एक आम लड़की की तरह शादी भी करेंगी। लेकिन उनका ये भी कहना है कि वो ताउम्र भक्ति के मार्ग को नहीं छोड़ेंगी। समय आने पर वो विवाह जरूर करेंगी।
शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी है ये शर्त
संस्कार टीवी को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि अगर मेरी शादी कोलकाता में होती है तो ये उनके लिए सबसे उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो जब चाहे अपने घर पर आकर खाना का सकती हैं। आगे वो कहती हैं कि अगर उनकी शादी कहीं ओर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि जहां उनकी शादी हो वहीं उनके माता-पिता भी आस-पास शिफ्ट हो जाएं। क्योंकि वो अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती हैं।
शादी से क्यों घबराती हैं जया किशोरी ?
शादी के सवाल को लेकर जया किशोरी एक इंटरव्यू के दौरान काफी इमोशनल भी हो गई थीं। mypencildotcom मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं इस बात को सोचकर कि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना ही पड़ेगा। शादी करके किसी दूसरे के घर जाना पड़ेगा। भावुक होते हुए वो आगे कहती हैं कि वो अपने माता पिता के बिना अपनी लाइफ की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।
Published on:
05 Jul 2023 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
