5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कसी कमर, केंद्र की मोदी सरकार पर पटवारी का बड़ा हमला

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे, बोले, राम राज्य में बेटियों की अस्मिता तार-तार नहीं होती, ग्वालियर-चंबल में रोज रेप की घटनाएं सामने आ रहीं...सीएम मोहन यादव और केंद्र में मोदी सरकार पर बड़ा हमला...

3 min read
Google source verification
jitu_patwari_statement_against_mp_cm_mohan_yadav_and_increased_crime_in_mp.jpg

लोकसभा चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ग्वालियर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुंडाराज हो गया है। ग्वालियर- चंबल अंचल में बेटियों और बहनों के साथ हर रोज रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेटियों को पुल के ऊपर से फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, भाषण देते हैं और राम राज्य की बात करते हैं। राम राज्य में बहनों की अस्मिता तार-तार नहीं होती थी, सरेआम गोलियां नहीं चलती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है, लेकिन वह दोनों ही जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें अपने पूर्व मुख्यमंत्री से सलाह लेनी चाहिए। पटवारी ने कहा, अब भाजपा सरकार का असली चेहरा दिखाई देने लगा है। सरकार बनने के दो महीने के अंदर ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

लाड़ली बहनों को तीन हजार देने के वादे का क्या हुआ
लाड़ली बहना योजना को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। पटवारी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र को रामायण और भागवत गीता की तरह बताया था, सरकार बनने के बाद लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए देने वाले थे, इस वादे का क्या हुआ। जबकि लाड़ली बहना योजना ने ही सरकार बनाई।

चेहरा किसी का दिखाया, सीएम कोई और बना
भाजपा ने प्रदेश में चेहरा किसी और का दिखाया, और सीएम किसी और को बना दिया। सरकार धार्मिक आयोजनों के नाम पर कर्ज ले रही है। जबकि पहले से ही 30 हजार करोड़ केवल ब्याज का जा रहा है। पटवारी ने कहा कि गेहूं के दाम 2700 रुपए और धान के 3100 रुपए भाजपा के वचन पत्र का हिस्सा था। आज दो महीने में इस पर कोई सुनवाई नहीं है।

प्रदेश में छह दिन रहेगी भारत जोड़ा न्याय यात्रा
प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग में निकलने वाली है। यह यात्रा प्रदेश में छह दिन और लगभग 650 किलोमीटर की होगी। पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा में हुई कमियों को स्वीकार करते हुए कहा जो कमियां रह गई थीं वह अब दूर कर ली जाएंगी।

लोकसभा में 15 से अधिक सीटें जीतेंगे
प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश सिंह ने कहा, हमने बूथ के कार्यकर्ता से जानकारी ली है और सुझाव लिया है कि लोकसभा में प्रत्याशी कौन होना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश में लोकसभा में 15 से अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी।

राम सबके, भाजपा राम के नाम पर वोट मांग रही
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, राम हमारे हैं, राम सबके हैं, जन जन व कण कण में राम हैं, राम के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। कांग्रेस हमेशा संविधान की भावना व धार्मिक मान्यताओं के साथ चुनाव लड़ती है और उनमें विश्वास रखती है।

जिन्होंने पार्टी छोड़ी उनका काला चिट्ठा

- 56 लोग पूर्व में जिलाध्यक्ष, विधायक सहित विभिन्न पदों पर रहे थे। हमने उन्हें बाहर कर दिया है। जिन्होंने पार्टी का साथ छोड़ा, उनका हमारे पास काला चिट्टा है।
मोदी सरकार किसानों को न्याय नहीं दे पा रही
-दो करोड़ लोगों को रोजगार, काले धन, महंगाई का अब तक समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है। मोदी सरकार किसानों को न्याय नहीं दे पा रही है।

ये भी पढ़ें : डबरा गैंग रेप केस : पड़ोसी गांव में पहुंचा पीड़िता का परिवार, आरोपियों का हुक्का पानी होगा बंद
ये भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा पर चर्चा के बाद एक्शन मोड में जीतू पटवारी