5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा पर चर्चा के बाद एक्शन मोड में जीतू पटवारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रदेश प्रभारी ने भंवर जितेन्द्र सिंह के सामने अंचल के कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर क्या बाेले जीतू पटवारी...

2 min read
Google source verification
jitu_patwari_in_gwalior_mp_before_lok_sabha_election.jpg

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रदेश प्रभारी ने भंवर जितेन्द्र सिंह के सामने अंचल के कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रदेश प्रभारी ने भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे भितरघातियों को चिह्नित कर बाहर करें। जिनको पार्टी में रहना है वह प्रदेश की तानाशाह सरकार का डटकर विरोध करें।

रविवार को निजी होटल में ग्वालियर- चंबल अंचल के चारों लोकसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष पटवारी और प्रदेश प्रभारी भवंर जितेन्द्र सिंह ने ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना व गुना के लोकसभा प्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान डबरा विधायक सुरेश राजे, पूर्व विधायक अजब सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बैठक के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ग्वालियर चंबल संभाग के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इसमें प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा कि हमें देश की जनता के सामने भाजपा नेताओं का असली चाल, चरित्र व चेहरा उजागर करना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर ही दम लेना है। इसके लिए अभी से जुट जाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार व साहब सिंह गुर्जर पंडाल के पीछे वाले हिस्से में बैठे रहे।

राहुल गांधी की यात्रा आर्थिक, राजनीतिक न्याय की यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय की यात्रा है। हम सभी को इसे सफल बनाने के लिए जुटना है। एक कार्यकर्ता के तौर पर ये आपकी भी परीक्षा है। आप कड़ी मेहनत करें, पार्टी आपको ससम्मान प्रतिफल देगी।

ये भी पढ़ें : Board Exam: हाईस्कूल की परीक्षा आज से शुरू, 92 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा
ये भी पढ़ें :रेलवे ने 10 गुना बढ़ाया यूटीएस टिकट का दायरा, जाने आपको होगा क्या फायदा

यह रहे मौजूद
इस दौरान मप्र कांग्रेस के सहप्रभारी शिव भाटिया, लोकसभा प्रभारी विपिन वानखेड़े, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व लाखन सिंह यादव, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, महापौर डॉ शोभा सिकरवार, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, धमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति

पटवारी व भंवर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता की लड़ाई को मजबूती से लड़ें, ताकि जनता को न्याय दिलाने में विपक्ष की भूमिका का मजबूती से कांग्रेस निर्वहन कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली शक्ति है। भाजपा में जो कांग्रेस कार्यकर्ता गए हैं उनकी कोई पूछ परख वहां पर नहीं है और उनको कोई काम नहीं करने दिया जाता, वहीं असली कांग्रेसी लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :डबरा गैंग रेप केस : पुलिस को बताया, 307 केस में राजीनामे के लिए रची ये कहानी
ये भी पढ़ें : डबरा गैंग रेप केस : पड़ोसी गांव में पहुंचा पीड़िता का परिवार, आरोपियों का हुक्का पानी होगा बंद