26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में सोलर पैनल लगाने से पहले जान लें ये नियम

Solar Panel : घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को बिजली कंपनी ने आसान कर दिया है। जानिए क्या है नियम...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 4 Apr 2025, 12:08 PM IST

Solar panels

Solar panels

Solar Panel : घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को बिजली कंपनी ने आसान कर दिया है। बिजली उपभोक्ता घर में जितने किलोवाट का कनेक्शन है उससे ज्यादा का सोलर पैनल नहीं लगा सकता है। पहले एक ट्रांसफार्मर पर सीमित संख्या में ही सोलर पैनल के कनेक्शन दिए जाते थे, लेकिन अब इस सीमा को समाप्त कर दिया है।

सोलर पैनल(Solar Panel) लगाने के लिए बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ता को वेंडर स्वयं चुनना होगा। छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया वेंडर के माध्यम से की जाएगी। बिजली कंपनी स्मार्ट मीटर लगाएगी, जिसकी गणना के आधार पर बिल उपभोक्ता का बिल जनरेट होगा। बता दें ग्वालियर शहर में वर्तमान में 11 हजार सोलर पैनल लग चुके हैं, जिनसे बिजली पैदा हो रही है।

ये भी पढें - महंगी हुई बिजली, अब देने होंगे ज्यादा पैसे, समझे बिल का हिसाब-किताब

फिक्स चार्ज हर माह देना होगा

सोलर पैनल से बिजली पैदा करने और उपयोग करने पर बिजली कंपनी उपभोक्ता से फिक्स चार्ज तो हर वसूलती है। करीब तीन किलोवाट पर यह 480 रुपए के करीब होता है। यदि उपभोक्ताओं उत्पादन से ज्यादा बिजली उपयोग करता है उसका प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज अलग से बिल में जुड़कर आता है।

ये भी पढें - पीक ऑवर में महंगी हुई बिजली, स्मार्ट मीटर वालों को मिलेगी 20% छूट

2.72 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीदती है कंपनी

सोलर पैनल से जितनी बिजली पैदा होती है उसका हिसाब साल में एक बार नवंबर माह में होता है। यदि उपभोक्ता सौर ऊर्जा से पैदा होने वाली बिजली की खपत नहीं कर पाता है तो जो यूनिट बचती है उसको बिजली कंपनी नियमानुसार 2 रुपए 72 पैसे में खरीदता है।

शहर में सोलर लगाने के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। अब तक करीब 11 हजार सोलर पैनल लग चुके हैं। इससे बिजली पैदा हो रही है, उसका लाभ बिजली कंपनी को मिल रहा है। सोलर लगाने के लिए नियमों में बदलाव भी किए गए हैं। पहले अलग-अलग मीटर लगते थे, अब एक ही स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जिससे बिजली बिल की गणना करने में काफी आसानी हो रही है। - नितिन मांगलिक, महाप्रबंधक शहर वृत बिजली कंपनी