इलाहाबाद. माघमेला के पहले प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 व 15 जनवरी गुरूवार व शुक्रवार को संगम आने वाले स्नानार्थियों की सम्भावित भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन में 13 जनवरी की सुबह आठ बजे से 16 जनवरी की रात दस बजे तक माघमेला क्षेत्र एवं शहर में भारी मालवाहनों एवं ट्रको का प्रवेश वर्जित रहेगा और इसके साथ ही यातायात की समस्या को देखते हुए वाहनों के मार्गो में परिवर्तन किया गया है।
मध्यप्रदेश व बांदा रोड की ओर से शहर की ओन आनेवाले मालवाहनों ट्रकों को गौहनिया थाना घूरपर से मोड़ दिया जायेगा। जो वाराणसी एवं प्रतापगढ़ व लखनऊ जाने वाले वाहनों को कर्मा बाजार, मेजा रोड से मिर्जापुर होकर भेजा जायेगा। इसी तरह मिर्जापुर रोड से इलाहाबाद होकर कानपुर लखनऊ प्रतापगढ़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को औराई हण्डिया बाईपास होकर जायेगे। रामपुर चैराहा थाना क्षेत्र से भारी मालवाहनों ट्रक इलाहाबार शहर में नहीं जाने दिया जायेगा।
वाराणसी से कानपुर की तरफ आवागमन करेन वाले भारी मालवाहन व ट्रक हण्डिया कोखराज बाईपास का प्रयोग करेंगे। वाराणसी रोड इलाहाबाद शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को हण्डिया बाईपास से कोखराज की ओर मोड़ दिया जायेगा। लखनऊ रोड से इलहाहाबाद शहर होकर रींवा, मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को नवाबगंज बाईपास से मोड़ दिया जायेगा और वह हण्डिया बाईपास औराई एवं मिर्जापुर के लिए जायेंगे। इसी तरह प्रतापगढ़ रोड से इलाहाबाद शहरहोकर रीवां, मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी मालवाहनों को सोरांव बाईपास से हण्डिया वाईपास की ओर मोड़ दिये जायेगे जो औराई से मिर्जापुर होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगे।
इसके साथ ही मकर संक्रान्ति के मद्देनजर 13 जनवरी की सुबह आठ बजे से 16 जनवरी की रात दस बजे तक नोइन्ट्री पास शुदा ट्रकों एवं पेट्रोल, डीजल, गैस, केरोसीन के टैंकरों का इलाहाबाद क्षेत्र एवं नगर निगम क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित रहेेंगे।