3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लैप्स हो सकती है सब्सिडी इसलिए बसें बढ़ाने की तैयारी

अब जब 31 मार्च के बाद बसों के लिए मिलने वाली सब्सिडी की राशि लैप्स हो सकती है, इसलिए ऑपरेटर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 6 Mar 2020, 12:06 AM IST

लैप्स हो सकती है सब्सिडी इसलिए बसें बढ़ाने की तैयारी

लैप्स हो सकती है सब्सिडी इसलिए बसें बढ़ाने की तैयारी

ग्वालियर। अमृत योजना के तहत सिटी और इंटरसिटी बस योजना के तहत बाकी रह गईं बसें अगले सप्ताह आएंगी। इंदौर में बसें तैयार हो रही हैं, इनके आते ही नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सिटी में 2 और इंटरसिटी के 4 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। हालांकि यह बसें एक साल पहले ही आनी थीं, लेकिन स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। अब जब 31 मार्च के बाद बसों के लिए मिलने वाली सब्सिडी की राशि लैप्स हो सकती है, इसलिए ऑपरेटर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

अमृत योजना के तहत पहले फेज में 32 बसें चलाई जानी थीं, जिसमें 16 सिटी और 16 इंटर सिटी के लिए थीं। अभी सिटी में दो रूटों पर 13 बसों का संचालन किया जा रहा है और इंटरसिटी में फिलहाल 8 बसें चलाई जा रही हैं। यह बसें इंदौर, गुना, शिवपुरी, दतिया चल रही हैं। अब सिटी के लिए 4 और इंटर सिटी के लिए 8 बसें और आनी हैं।

पहले ही आनी थी बसें
स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शुरू की गई सिटी बसें करीब 1 साल पहले ही आनी थीं, लेकिन अभी तक इन्हें नहीं चलाया जा सका है। अब अगर बसें नहीं आईं तो 31 मार्च के बाद ऑपरेटर को मिलने वाली 40 प्रतिशत सब्सिडी की राशि लैप्स हो जाएगी, इसलिए ऑपरेटर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

इन शहरों में चलेंगी बसें
अमृत सूत्र सेवा के अंतर्गत इंटरसिटी के लिए जो 8 बसें आएंगी, उन्हें भोपाल, भिंड, श्योपुर और जबलपुर के बीच चलाया जाएगा। जबकि सिटी में दो नए रूटों पर इन्हें चलाया जाएगा।

सिटी और इंटरसिटी के लिए जो बसें रह गई हैं, उन्हें लाने के लिए कंपनी को बोल दिया है। जल्द ही बसें आ जाएंगी और इन्हें नए रूटों पर चलाया जाएगा।
महीप तेजस्वी, सीईओ स्मार्ट सिटी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़