
प्रदेश में यह कोर्स केवल ग्वालियर में, देश-विदेश के स्टूडेंट्स लेते हैं एडमिशन
ग्वालियर। शहर को ऐसे ही नहीं एजुकेशन हब कहा जाता। यहां कुछ ऐसे संस्थान हैं, जो देश ही नहीं एशिया में अपनी पहचान रखते हैं। यहां से निकले स्टूडेंट्स आज देश-दुनिया में अपने शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां के शैक्षणिक संस्थानों में कई ऐसे कोर्स हैं, जो पूरे प्रदेश में नहीं हैं। इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए देश-विदेश के युवा शहर की ओर रुख करते हैं। एशिया में अपनी पहचान रखने वाला एलएनआइपीई शहर में है। जहां देश-विदेश से लोग फिजिकल एजुकेशन की डिग्री लेने आते हैं। वहीं आइएचएम, आइआइटीटीएम, एमआइटीएस में भी कई एकलौते कोर्स हैं।
इन संस्थानों ने बनाई अपनी पहचान
एलएनआइपीई-बीपीएड की सबसे अधिक सीटें संस्थान में हैं। इनकी संख्या 100 है। इसके अलावा 5 ऐसे कोर्स हैं,जो केवल ग्वालियर में हैं। इनमें बीए स्पोर्ट,एमएससी इन एक्सरसाइज फिजियोलॉजी (15 सीट), एमएससी इन स्पोर्ट फिजियोलॉजी (15 सीट), एमबीए इन स्पोर्ट (15 सीट) और पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (20 सीट) रखी गई हैं। इनके लिए एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है।
आइएचएम- आइएचएम की कुल 56 ब्रांच हैं, लेकिन एडमिशन सेंटर 15 ब्रांच को बनाया गया है। इसमें आइएचएम ग्वालियर भी शामिल है। वहीं नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट के अंतर्गत आइएचएम ही आते हैं। जिसका फायदा स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के प्लेसमेंट में मिलता है। बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्टे्रशन केवल शहर में ही है। इसमें एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। यह एग्जाम २५४ सीटों के लिए कराया जाता है, जिसका कटऑफ जनरल कैटेगरी में 800 रैंक तक जाता है।
आइआइटीटीएम-टूरिज्म सेक्टर में बेहतर एजुकेशन के लिए आइआइटीटीएम को जाना जाता है। पूरे एमपी में बीबीए और एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल प्रदेश के किसी भी संस्थान में नहीं कराया जाता। दूसरे संस्थानों में सिर्फ बीटीएम (बैचलर ऑफ टयूरिज्म मैनेजमेंट) कराया जाता है। आइआइटीटीएम के पीआरओ चंद्रशेखर बरुआ ने बताया कि शहर में बीबीए की 100 सीट और एमबीए की 150 सीटें हैं। एमबीए में एडमिशन के लिए एंट्रेंस
एग्जाम कैट, मैट, जैट, सीमैट देना होता है।
एमआइटीएस- यह संस्थान स्पेशलाइज्ड कॉर्सेस के लिए जाना जाता है। क्योंकि यहां एेसे कॉर्सेस कराए जाते हैं, जो हर शहर में उपलब्ध नहीं है। साथ ही खास बात है कि एमआइटीएस सिर्फ एक कॉर्स एमटेक सायबर सिक्योरिटी के लिए एंट्रेंस कराता है, जिसमें 18 सीट हैं। इस के साथ ही कई कॉर्सेस हैं। आॢकटेक्ट (बीआर) 24 सीट, सीविल कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट 22 सीट, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग 60 सीट, बॉयोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग 60 सीटें हैं। इसके लिए आइआइटी जेईई एंट्रेंस एग्जाम होता है।
Published on:
10 Jun 2018 01:46 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
