
Lok Sabha Election 2024: ग्वालियर संसदीय सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस संसदीय क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभाओं में से कांग्रेस व भाजपा के पास चार-चार विधायक हैं। यदि विधानसभा चुनाव का ट्रेंड रहता है तो भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी कड़ा होगा और हार-जीत का अंतर बड़ा नहीं होगा। इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 6 लाख 96 हजार 246 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 6 लाख 82 हजार 233 वोट मिले हैं। इस हिसाब से मुकाबला कड़ा है।
विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को 14 हजार 13 वोट ही अधिक मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं, जबकि भाजपा के पास दो सीट हैं। कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मजबूत है। वोट भी अधिक मिला है, लेकिन शहरी मतदाताओं के बीच भाजपा मजबूत है। शहर में तीन सीटे हैं, जिनमें कांग्रेस के पास एक सीट है।
लोकसभा के लिए भाजपा ने ओबीसी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। ये पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। इस कारण इनका चेहरा जनता के लिए नया नहीं है, लेकिन कांग्रेस ओबीसी और सामान्य चेहरे पर विचार कर रही है। शहर को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार की तलाश में है।
- जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है, क्योंकि ग्वालियर संसदीय सीट पर ओबीसी वोटर अधिक हैं।
- कांग्रेस पोहरी विधानसभा में ज्यादा मजबूत है। इस विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने 49 हजार 481 वोट से भाजपा के मंत्री को हराया था। जबकि भाजपा भितरवार और ग्वालियर विधानसभा में मजबूत है। इन विधानसभा को भाजपा ने बड़े अंतर से जीता था।
- डबरा, ग्वालियर दक्षिण व करैरा में मुकाबले करीबी रहे हैं।
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व भितरवार विधानसभा में अपना दम दिखा चुके हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन विधानसभा से होते हुए गुजरी थी।
- भाजपा के स्टार प्रचारकों ने भी ग्वालियर आना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में अपनी जमीन को टटोल रहे हैं।
| विधानसभा | भाजपा | कांग्रेस | जीत |
| ग्वालियर | 104775 | 85635 | 19140 भाजपा |
| ग्वालियर पूर्व | 100301 | 84948 | 15353 कांग्रेस |
| ग्वालियर दक्षिण | 82317 | 79781 | 2536 भाजपा |
| ग्वालियर ग्रामीण | 79841 | 76559 | 3282 कांग्रेस |
| भितरवार | 97000 | 74646 | 22354 भाजपा |
| डबरा | 82450 | 84717 | 2267 कांग्रेस |
| पोहरी | 50258 | 99739 | 49481 कांग्रेस |
| करैरा | 99304 | 96208 | 3103 भाजपा |
| योग | 696246 | 682233 |
Updated on:
02 Apr 2024 11:22 am
Published on:
02 Apr 2024 10:24 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
