7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका एक रस्सी से फांसी पर पेड़ से लटके मिले

दोनों ने एक रस्सी से फांसी लगाई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने बताया किया है कि एक महीने पहले भी दोनों भाग गए थे। दोनों के शव एक साथ देखकर गांव वालों ने हत्या की आशंका भी जताई।
less than 1 minute read
Google source verification
lovers, hanging

आधी रात को घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका एक रस्सी से फांसी पर पेड़ से लटके मिले

ग्वालियर। आधी रात को घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के शव सोमवार शाम को विजयगढ़, बिजौली गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर लटके मिले हैं। दोनों ने एक रस्सी से फांसी लगाई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने बताया किया है कि एक महीने पहले भी दोनों भाग गए थे। दोनों के शव एक साथ देखकर गांव वालों ने हत्या की आशंका भी जताई।

हालांकि फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर घटना को सुसाइड बताया है। एसडीओपी बेहट मुनीष राजौरिया ने बताया कि विजयगढ़ गांव निवासी अरुण जाटव पुत्र लालाराम (19) और संध्या जाटव (16) पड़ोसी हैं। उनके बीच कई महीने से इश्क पल रहा था, जिस पर दोनों परिवारों को एतराज था, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। संध्या के परिजन गांव के बाहर उसकी शादी करने की कोशिश में थे।

रविवार रात को दोनों अपने घर में थे। करीब 3 बजे संध्या की मां की नींद खुली तो बेटी गायब थी। भागने की आशंका पर अरुण को ढूंढा तो वह भी गायब था। सुबह संध्या के परिजन ने थाने जाकर अरुण पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज करा दिया। दिनभर परिजन उसे तलाशते रहे, शाम को पता चला कि गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटके हैं।

भंडारे में थे पिता तब पहुंची बेटे की मौत की खबर
पुलिस के मुताबिक गांव के पास जतवार सिंह का पुरा में सोमवार को भंडारा था, अरुण के पिता लालाराम वहां गए हुए थे। वहीं उनके पास बेटे की मौत की खबर पहुंची।