5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- “मेरी आंख पर ब्लिंकर लगे, इधर-उधर नहीं देख सकता”, ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री

Jyotiraditya Scindia in Gwalior- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प, कहा- मेरी आंख पर विकास-प्रगति के ब्लिंकर लगे हैं:
2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प

Jyotiraditya Scindia ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प

Jyotiraditya Scindia - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उनकी राजनीति का केंद्र केवल विकास है, विपक्ष पर टिप्पणी करना नहीं। वे शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा, मेरी आंख पर विकास-प्रगति के ब्लिंकर लगे हैं, इधर उधर नहीं देख सकता। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को शिवपुरी में अदाणी ग्रुप के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। ₹2500 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्लांट से क्षेत्र के 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए दतिया उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया।

शिवपुरी में अदाणी समूह द्वारा अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरात्यि सिंधिया ने कहा कि ये प्लांट भारत के रणनीतिक मानचित्र पर शिवपुरी और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की स्थिति को अधिक मजबूत करेगा। इस प्लांट से देश की सुरक्षा तो मजबूत होगी ही, इसके साथ ही क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अदाणी समूह के अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की
यह परियोजना पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत औद्योगिक विकास के विजन को नई गति देने में सहयोगी बनेगी। प्लांट से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के एमएसएमई रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ सकेंगे। सीएम मोहन यादव यहीं से 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

शिवपुरी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर आए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने खुद को विकास के लिए समर्पित बताया।

मैं उस रेस के घोड़े की तरह हूं, जिसकी आंखों पर ब्लिंकर लगाए जाते हैं

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा' मैं उस रेस के घोड़े की तरह हूं, जिसकी आंखों पर ब्लिंकर लगाए जाते हैं ताकि वह इधर-उधर न देखकर केवल अपनी मंजिल पर ध्यान दे। मेरी आंखों पर भी विकास और प्रगति के ब्लिंकर लगे हैं। इसलिए दूसरे दलों पर टिप्पणी करना मेरा लक्ष्य नहीं है।'

पूरा ध्यान पीएम के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने पर

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, उनका पूरा ध्यान पीएम के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने पर है। दतिया उपचुनाव को लेकर सिंधिया ने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, वहां पीएम मोदी के नेतृत्व को समर्थन मिलेगा।