4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 जुलाई से 25 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, एमपी-यूपी के इन 17 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Gwalior Rewa Special Train: ग्वालियर से रीवा के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 8 जुलाई से 25 नवंबर तक होगा संचालन, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 17 स्टेशनों पर होगा स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज।
less than 1 minute read
Google source verification
train

gwalior rewa weekly special train, ट्रेन की फाइल फोटो (source- patrika file)

Gwalior Rewa Special Train: यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 04191/04192 रीवा–ग्वालियर–रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 8 जुलाई 2026 से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। 20 जुलाई को 2026 को ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। छतरपुर जिले में इसका एकमात्र ठहराव हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर होगा, जिससे हरपालपुर सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 04191: ग्वालियर–रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (समय-सारणी)

ग्वालियर – 07:40 (प्रस्थान)
डबरा – 08:12/08:14
दतिया – 08:38/08:40
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 09:10/09:15
निवाड़ी – 09:49/09:51
मऊरानीपुर – 10:16/10:18
हरपालपुर – 10:36/10:38
महोबा – 11:23/11:25
बांदा – 12:35/12:40
अतर्रा – 13:18/13:20
चित्रकूटधाम कर्वी – 14:15/14:17
ओहन केबिन – 15:40 (पास)
टिकरिया – 16:50/16:52
मझगवां – 17:20/17:22
जैतवार – 17:58/18:00
कैमा – 18:30/18:35
रीवा – 19:40 (आगमन)

गाड़ी संख्या 04192: रीवा–ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (समय-सारणी)

रीवा – 21:00 (प्रस्थान)
कैमा – 21:50/21:55
जैतवार – 22:38/22:40
मझगवां – 23:03/23:05
टिकरिया – 23:23/23:25
ओहन केबिन – 00:15 (पास)
चित्रकूटधाम कर्वी – 00:38/00:40
अतर्रा – 01:15/01:17
बांदा – 02:15/02:20
महोबा – 03:30/03:32
हरपालपुर – 04:20/04:22
मऊरानीपुर – 04:43/04:45
निवाड़ी – 05:23/05:25
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 07:00/07:10
दतिया – 07:40/07:42
डबरा – 08:05/08:07
ग्वालियर – 09:40 (आगमन)

इस विशेष ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 7 स्लीपर, 4 एसी थ्री टियर, 3 एसी थ्री टियर इकोनॉमी, 2 एसी टू टियर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 1 दिव्यांगजन एवं लगेज कोच शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारणी एवं आरक्षण की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।