27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण सहेजने शहर में तैयार हो रहा लंग्स एरिया, पचास हैक्टेयर में लगेंगे दो लाख पौधे

वल्र्ड एंवायर्नमेंट डे आज : कैंसर पहाडि़या पर काम शुरू, शहर से ४-५ डिग्री टेम्प्रेचर रहेगा कम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 5 Jun 2019, 6:04 AM IST

environment,

पर्यावरण सहेजने शहर में तैयार हो रहा लंग्स एरिया, पचास हैक्टेयर में लगेंगे दो लाख पौधे

ग्वालियर. पर्यावरण सहेजने के लिए कैंसर हॉस्पिटल के समीप स्थित 50 हैक्टेयर भूमि पर लंग्स एरिया डवलप किया जा रहा है। यहां दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके फस्र्ट स्टेज में 35 हजार पौधे रोपे जाने का प्लान है। इसके लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। दो लाख पौधे रोपने के बाद यहां का टेम्प्रेचर पूरे शहर से 4 से 5 डिग्री कम रहेगा। यह काम वन विभाग की टीम करा रही है। डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर के अनुसार आने वाले समय में यह एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित होगा, जहां लोग एंजॉय करने के लिए भी आ सकेंगे। शहर के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है।

जॉगिंग और साइकिलिंग के लिए बनेंगे कई टै्रक
जॉगिंग और साइकिलिंग के लिए इस 50 हैक्टेयर एरिया में यहां कई ट्रैक बनाए जाएंगे। इनके लिए रास्ता निकालने का काम शुरू हो चुका है। इनकी चौड़ाई साढ़े तीन फीट और लंबाई 5 किमी से 7 किमी तक रखी जाएगी। यहां बिल्कुल नेचुरल माहौल मिलेगा, जो टूरिस्ट को भी पसंद आएगा।

बनेगा योग स्थल और लगेंगी बेंचेज
लंग्स एरिया में बच्चों के लिए कई पार्क बनेंगे, जिसमें झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बैठने के लिए बेंच और योग स्थल भी बनाया जाएगा, जहां आकर लोग योग कर सकेंगे। माइक्रो क्लाइमेट में यह एरिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा।
रोकी जाएगी अवैध एंट्री
अभी इस एरिया में लोग कभी भी और कहीं से भी एंट्री कर जाते हैं। अब इनकी एंट्री रोकने के लिए वॉल तैयार की जाएगी, जिसमें प्रॉपर फेंसिंग भी होगी। इससे लोगों की अवैध एंट्री रुक सकेगी।

दिखेंगी पशु-पक्षियों की कई प्रजातियां
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां विभिन्न प्रजाति के पशु और पक्षी भी हैं, जो आकर्षण का केंद्र होंगे। इसकी लिस्टिंग भी की जा रही है। सभी पौधे लगने के बाद यहां ग्रीनरी अधिक होगी, जिससे गर्मी में टेम्प्रेचर काफी कम होगा। इस पर यहां पक्षियों की प्रजाति बढ़ेगी।

गड्ढे करने का काम शुरू
लंग्स एरिया डवलप करने का काम शुरू हो चुका है। फस्र्ट स्टेज में 35000 पौधे रोपे जाएंगे, जिनके लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में यहां पर्याप्त ग्रीनरी होगी, जिससे यहां टूरिस्ट विभिन्न प्रजाति के पशु-पक्षी भी देख सकेंगे। इसके साथ ही यहां योग स्थल, पार्क, जॉगिंग और साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
ओमप्रकाश उचाडिय़ा, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर
टेम्प्रेचर में अंतर आएगा
पर्यावरण सहेजने के लिए कैंसर पहाडिय़ा स्थित लंग्स एरिया में 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए 50 हैक्टेयर एरिया चयनित किया गया है। यह कार्य शहर में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए किया गया है, जिससे शहर के टेम्प्रेचर में भी अंतर आएगा। यह काम तेजी के साथ चल रहा है।
प्रवीण पाठक, विधायक