
ग्वालियर. ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी नई की नई बाइक को शोरूम के सामने चौराहे पर खड़ा कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बीच रोड पर बाइक के धू-धू कर जलने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया और लोग दहशत में आ गए। लोगों को डर था कि कहीं बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया तो बड़ी घटना हो सकती है। थोड़ी ही देर में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि फायर बिग्रेड को भी सूचना दी थी लेकिन सूचना देने के बाद भी कुछ ही दूरी पर स्थित फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
शोरूम के सामने जलाई नई बाइक
घटना शहर के सिटी सेंटर स्थित एक बाइक शोरूम के सामने की है। बताया जा रहा है कि संजीव खान नाम के युवक ने चार-पांच दिन पहले शोरूम से एक नई बाइक खरीदी थी जिसके शॉक अप में से कोई आवाज आ रही थी। वो अपनी शिकायत लेकर बाइक सुधरवाने के लिए शोरूम पर पहुंचा लेकिन शोरूम के इंजीनियर और कर्मचारी बाइक से आ रही आवाज को खत्म नहीं कर पाए। शनिवार को भी संजीव बाइक लेकर शोरूम पहुंचा लेकिन फिर भी उसकी समस्या हल नहीं हुई तो उसने गुस्से में आकर बाइक को एजेंसी से बाहर निकाला और शोरूम के ठीक सामने चौराहे पर बाइक को खड़ा कर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी।
रोड पर जल रही बाइक के कारण ट्रैफिक जाम
बीच रोड पर नई की नई बाइक के धू-धू कर जलने के कारण लोग दहशत में आ गए और रोड जाम हो गया। लोगों को डर था कि कहीं बाइक का पेट्रोल टैंकर फटा तो बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक जलाने के बाद संजीव अपने दोस्त के साथ मौके से चला गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही कदमों की दूरी पर फायर स्टेशन है लेकिन सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
देखें वीडियो- पलक झपकते पेड़ पर टाइगर
Published on:
14 Jan 2023 04:24 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
