उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह रिझोरा गांव में अवधेश पुत्र शिवचरण पांडे की नामजद आरोपियों ने उस समय हत्या कर दी थी जब वह रामजानकी मंदिर में पूजा कर रहा था। आरोपियों ने उसे पहले गोली मारी फिर मंदिर से बाहर परिसर में लाकर कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी थी। हत्या में गांव के पवन पुत्र रामेश्वर, रामेश्वर पुत्र प्रीतम प्रसाद, ब्रजेश पुत्र प्रीतम प्रसाद और संजय पुत्र रामेश्वर नामजद हुए थे।