4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी पुड़िया से पकाया जा रहा फलों के राजा आम, कर सकते हैं आपकी सेहत को खराब

डेढ़ रुपए में पक जाते हैं 20 किलो आम

2 min read
Google source verification
चीनी पुड़िया से पकाया जा रहा फलों के राजा आम, कर सकते हैं आपकी सेहत को खराब

चीनी पुड़िया से पकाया जा रहा फलों के राजा आम, कर सकते हैं आपकी सेहत को खराब

ग्वालियर. इन दिनों शहर में आम की बम्पर आवक बनी हुई है। शहर के हर बाजार में ठेलों पर आम लदे देखे जा सकते हैं। फल मंडी में कच्चे आम की भरमार आ रही है। लेकिन इन्हें यहां पकाया जाता है और सुर्ख पीला रूप दिया जा रहा है। इन आमों को पकाने के लिए इन दिनों चीनी पुड़िया का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पुड़िया से तीन दिन में ही आम पक जाते हैं। लेकिन यह पुड़िया आपकी सेहत खराब कर सकती है। इस और स्वास्थ्य विभाग का भी ध्यान नहीं हैं। इस पुड़िया में क्या रसायन मिले हैं इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। इस चीनी पुड़िया से 20 आम पकाने में सिर्फ डेढ़ रुपए का खर्चा आता है।
ऐसे पकाए जाते हैं आम
आम पकाने के लिए बीस किलो कच्चे आम को ट्रे में रखा जाता है। इसमें 4-5 पुड़िया बगैर खोले साथ में रख दी जाती हैं। इसके बाद इन क्रेटों को चारों तरफ से पैक कर दिया जाता है, ताकि हवा आनंद न जा सके। तीन दिन बाद जब ट्रे को खोला जाता है तो आम बिल्कुल पीले हो जाते हैं। हालांकि पहले कार्बाइड से आम पकाए जाते थे, लेकिन इसमें समय ज्यादा लगता था और आम भी ज्यादा पीला नहीं हो पाता था। हालांकि यह पुड़िया आमजन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसके बावजूद भारी मात्रा में इस पुड़िया से आम पकाने में इस्तेमाल हो रहा है।
कैंसर का कारण बन सकती है यह पुड़िया
बताया जाता है कि जब इस पुड़िया को आम की टोकरी में रखा जाता है तो नमी के संपर्क में आने से यह पुड़िया फट जाती है। इससे एथीलिन गैस निकलती है जो फलों को पकाने का काम करती है। गैस इस कदर असरकारक होती है कि इसके संपर्क में आने से आम तुरंत पक जाते हैं। वहीं इन आमों के संपर्क में आने से दूसरे आम भी पक जाते हैं। इस तरह के रसायन से कैंसर भी हो सकता है।
160 रुपए में आते हैं 100 चीनी पुड़िया
एक फल व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह चीनी पुड़िया 160 रुपए की 100 आती हैं। इसके क्या नुकसान हैं यह फल व्यापारी भी नहीं बता सका। उसका कहना था कि इस पुड़िया से फल जल्दी पक जाते हैं इसीलिए इसका इस्तेमाल करते हैं। यह पुड़िया छत्री मंडी, मुरार, मोतीझील, लक्ष्मीगंज सहित अन्य बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
फलों को पकाने के लिए कैमिकल का इस्तेमाल शरीर के लिए घातक होता है। खासकर किडनी और लीवर पर असर करता है। अगर इसकी मात्रा अधिक रह जाए तो कैंसर का कारण भी सकता है। बाजारों से लाए फलों का इस्तेमाल अच्छी तरह धोकर ही करें। क्योंकि कैमिकल शरीर के कई अंगों के लिए हानिकारक होते हैं।
डॉ. संजय धवले, वरिष्ठ प्रोफेसर जेएएच