
ग्वालियर। मानव की जिंदगी में उसकी राशियां अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते हैं। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है,लेकिन उसका बुरा समय कभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है। जिसमे रोटी,कपडा और मकान शामिल हैं। लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है।
दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। ऐसे में मई महीने में गृह और नक्षत्र ने अपनी चाल बदल ली है जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिनके लिए आने वाला समय खुशियां लेकर आएगा और उनकी किस्मत चमक जाएगी।
राशियों के लिए बहुत ही शुभ
पंडित राधेश्याम ने बताया कई सालों बाद सर्वार्थ सिद्धि का शुभ योग १५ मई को बना था जो कि २७ मई तक रहेगा। इस महासंयोग की वजह से कई राशियों के लिए लाभ दायक रहेगा। उन्होंने बताया कि २७ मई को बुध का वृश्यिक राशि में जा रहा है। इसके साथ ही यह महीना छह राशियों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। इतना ही नहीं इस राशि के लोग अपने कार्य क्षेत्र में मुनाफा कमा सकते है और उन्हें फायदा भी अधिक होगा।
मेष-व्यापार में फायदा के चांस अधिक है। अपने कामों से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। दिन खुशी से बीतेगा है। पुराने मामले निपटा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ खास है।
वृषभ -इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, पर हर किसी पर भरोसा न करें। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर पर समय बीतेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगे। आज किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मिथुन -वाहन का प्रयोग संभलकर करें। आज किसी भी बड़े काम को हाथ में न लें। दौड़-भाग भरा दिन रहेगा। जिस बात को लेकर आपके मन में बेचैनी है, उसके संबंध में किसी पर भरोसा न करें। आज धैर्य रखें।
सिंह-कपड़ा व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्य रखें और बेहतर होगा कि एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी के बारे में सोचें। पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है।
कन्या- दोस्तों और भाइयों से मदद नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए आप थोड़ा सावधान रहें।
तुला -खर्चे बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कुछ भी नया करने से बचें। निवेश और उधार लेन-देन के पहले सोच लें। आज आपको सावधान रहना होगा। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें।
वृश्चिक -करियर में आगे बढऩे के मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव मिल सकता है। चौकन्ने रहें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है,नई चीज सीखने के मौके मिलेंगे। अविवाहित लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु -रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही कारोबार बढऩे की संभावना भी बन रही है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रेमी के साथ आपके भावनात्मक संबंध और गहरे हो सकते हैं। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।फायदे की कोई खबर भी मिल सकती है।
मकर -अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पैसों से संबंधित सारे मामलों को निपटा लें। नजदीकी लोगों से चली आ रही अनबन खत्म होने के योग हैं।
कुंभ-पैसों के सवालों में उलझे रहेंगे। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। किसी काम में लापरवाही होने पर धन हानि की संभावना बन रही है। सावधान रहना चाहिए।
मीन -आपका कारोबार बढ़ेगा।अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है।
Published on:
17 May 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
