7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशियों पर दिखेगा बुध और शुक्र का असर,मौसम में भी आएगा बड़ा बदलाव

देश में एक और नया बदलाव होने जा रहा है, होली के साथ ही बुध और शुक्र ग्रह की स्थिति शुक्रवार से बदलने जा रही है।

2 min read
Google source verification
Mercury and Venus

ग्वालियर। देश में जहां होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं अब देश में एक और नया बदलाव होने जा रहा है। होली के साथ ही बुध और शुक्र ग्रह की स्थिति शुक्रवार से बदलने जा रही है। 14 मार्च तक ये दोनों ग्रह एक ही राशि पर चलेंगे। इस दौरान मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाने,कहीं-कहीं वर्षा होने और छिटपुट ओले गिरने की संभावना रहेगी। हालांकि इस वजह से बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें: 350 साल पुराना किला जिसके दरवाजे से आज भी टपकता हैं खून!,पढि़ए किले की अनसुनी कहानी

धर्मतीर्थ आश्रम के पं. मुन्नालाल शर्मा के मुताबिक अभी तक बुध और शुक्र के बीच सूर्य बना हुआ था। नतीजा यह कि ये दोनों ग्रह पास नहीं आ पा रहे थे। यही वजह रही कि वर्षा के मौसम में कई स्थानों पर पर्याप्त पानी नहीं गिरा। दो मार्च से बुध और शुक्र के बीच से सूर्य हट जाएगा। इसके बाद ये दोनों ग्रह मीन राशि के होकर चलेंगे।

यह भी पढ़ें: अब सालों बाद होगा शुक्र उदय,बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत,यहां पढ़े पूरी खबर

बुध और शुक्र का यह संयोग मौसम में नमी पैदा करने वाला होता है। दोनों ग्रह १४ मार्च तक एक ही राशि पर चलने वाले हैं तो बहुत संभव है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहें और कहीं-कहीं पर वर्षा भी हो। हालांकि ओलावृष्टि की संभावना उन्हीं स्थानों पर है, जहां बारिश के मौसम में पानी नहीं गिरा था।

यह भी पढ़ें: MP में अब विवाह करने पर शासन से मिलेंगे दो लाख रुपए,ये है योजना

सुख-वैभव, स्त्री एवं प्रेम का कारक
आज से अगले एक महीने तक का समय सुखद और अनुकूल तो है ही साथ ही बुध एवं शुक्र की राशि वालों के लिए भी यह समय प्रगति और उन्नति प्रदायक रहेगा। इसका कारण यह है कि आज से व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक ग्रह बुध सिंह राशि से निकलकर अपनी राशि में कन्या में आ गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : MP में भाजपा सरकार पर संकट,एक ही झटके में जा सकती 116 विधायकों की कुर्सी!

कन्या बुध की मूल त्रिकोण राशि भी है। इसी तरह सुख-वैभव, स्त्री एवं प्रेम का कारक ग्रह शुक्र अपनी खुद की राशि तुला में पहुंच गया जहां शनि और राहु के साथ इसका संबंध बन रहा है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण रुपया अब सीढिय़ां चढ़ते हुए मजबूत स्थिति में आएगा।