
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर. राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया कि लोग इसका जिक्र कर रहे हैं. ग्वालियर में लोगों से बात कर रहे मंत्री के समक्ष जब एक युवक आया तो प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तुरंत पानी बुलवाकर उसके पैर धोए. दरअसल युवक के पैर सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ से सन गए थे।
तोमर ने पानी मंगाकर पैर धुलवाए, पैरों को पोंछा भी- ग्वालियर की खराब सड़कों को लेकर नंगे पैर घूम चुके ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अब भी इससे परेशान ही हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके पैर में चप्पल पहना दी थी, लेकिन सड़कों की हालत अभी तक नहीं सुधर पाई है। इन्हीं सड़कों का जायजा लेने के लिए मंत्री तोमर सोमवार को शहर में निकले थे। जब वे मेंटल हॉस्पिटल चौराहा से विनय नगर सेक्टर-2 की सड़क का निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक युवक वहां की समस्या बताने के लिए आया, लेकिन सड़क पर फैले गंदे पानी से उसके पैर कीचड़ से सन गए थे। इसे देखते ही तोमर ने पानी मंगाकर उसके पैर धुलवाए। पैरों को पोंछा भी।
मंत्री का फोटो वायरल
इधर राज्य के एक और मंत्री डॉ. मोहन यादव का धार जिले में निकाय चुनाव में कथित रूप से नोट बांटने का फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तस्वीर उन्हीं के अधिकृत अकाउंट की बताई जा रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने संबंधित पोस्ट ट्वीट कर लिखा कि मंत्री मोहन यादव मतदाताओं को प्रभावित करने नोट बांट रहे हैं।
Published on:
17 Jan 2023 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
