ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल का नाक, कान, गला रोग विभाग जुगाड़ के ऑपरेशन थियेटर के भरोसे चल रहा है। इस कारण विभाग में ऑपरेशन की वेटिंग 50 से अधिक पहुंच गई है। ईएनटी को सप्ताह में तीन दिन सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में टेबल मिलती है। तीन दिन का समय यहां ऑपरेशन के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए कम पड़ रहा है। बावजूद इसके ईएनटी विभाग को सप्ताह भर ऑपरेशन टेबल मुहैया नहीं कराई जा रही है। ईएनटी विभाग सर्जरी विभाग से सप्ताह भर टेबल मुहैया कराने की मांग कर चुका है, लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया।