22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ऑनलाइन मिलेंगी नगर निगम की ये सेवाएं,लोगों में खुशी

अब ऑनलाइन मिलेंगी नगर निगम की ये सेवाएं,लोगों में खुशी

less than 1 minute read
Google source verification
morena

अब ऑनलाइन मिलेंगी नगर निगम की ये सेवाएं,लोगों में खुशखबरी

ग्वालियर। नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निदान और अन्य नागरिक सेवाओं के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने यह सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की निर्णय लिया है। आयुक्त नगर निगम मूलचंद वर्मा ने नगरीय सीमा में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए वेबवाइट लांच की है। निगम का मानना है कि इससे नागरिकों को कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। निगम आयुक्त वर्मा के अनुसार अब नगरपालिक निगम मुरैना की वेबसाइट पर जाकर कोई भी नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

वर्मा के अनुसार नगर निगम में अब संपत्तिकर, जलकर, निगम दुकानों का किराया आदि का भुगतान ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, वाटर टैंकर, कचरा प्रबंधन, नाली साफ-सफाई एवं जन शिकायत सेवा सहित भवन निर्माण अनुमति के लिए वेबसइट www.mpenagarpalika.gov.in पर क्लिक कर सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

वर्मा ने बताया कि अब शहर को कोई भी व्यक्ति या नागरिक सीआरएम पोर्टल पर वेबसाइट के माध्यम से जाकर ऑनलाइन भुगतान, नेटबैंकिग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं कियोस्क केन्द्र के द्वारा जमा कराने की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई गई है। आयुक्त के अनुसार इस पोर्टल पर अन्य नागरिक सुविधाएं भी निश्चित समायावधि में प्राप्त की जा सकती हैं।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी रहीम चौहान के अनुसार अब नागरिक निगम की सेवाओं और सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन घर बैठे उठा सकते हैं। लोगों को वेबसाइट ऑपरेट करने में किसी भी प्रकार की व्यावहारिक समस्या उत्पन्न होती है तो वे निगम कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।