30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 मीटर का फेर बचाने बैरिकेड तोड़ रहे लोग, समझिए यह जीवन के लिए खतरनाक है

-पटेल चौक, रामतलाई, जय स्तम्भ और बड़ौदा रोड, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सबसे खतरनाक पॉइंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Dharmendra Kumar Trivedi

•

Updated: 22 Jun 2023, 10:02 PM IST

500 मीटर का फेर बचाने बैरिकेड तोड़ रहे लोग, समझिए यह जीवन के लिए खतरनाक है

500 मीटर का फेर बचाने बैरिकेड तोड़ रहे लोग, समझिए यह जीवन के लिए खतरनाक है

श्योपुर। सिर्फ 500 मीटर का फेर बचाने के लिए शॉर्टकट लेने की लत यातायात पुलिस के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। यह आदत आम जन के अलावा सरकारी वाहनों के चालक भी नहीं छोड़ रहे। दो पहिया वाहनों पर सवार पुलिस कर्मी भी रॉन्ग साइड से निकलना शान समझते हैं। यातायात पुलिस कर्मी अधिकतर समय मूक दर्शक ही रहते हैं।

यातायात निरीक्षक सुधीर हिन्नोरिया का कहना है कि सुधार के लिए सिर्फ सख्ती नहीं पब्लिक का सहयेाग जरूरी है। इसके लिए हम लगाातार प्रयास कर रहे हैं। सुधार के लिए पुलिस का अभियान पांच महीने से चल रहा है। इस अभियान में बस इतनी सफलता मिली है कि एसपी ने पांच बिंदु के निर्देश जारी कर दिए। इसका पालन कराने पर किसी का ध्यान नहीं है। शहर के यातायात सुधार के लिए पत्रिका लगातार जागरूकता का प्रयास कर रहा है। गुरुवार को भी पत्रिका टीम ने शहर की पांच प्रमुख जगहों पर 20 से 30 मिनट बिताए। इस दौरान सामने आया कि यातायात पुलिस कर्मी पॉइंट पर खड़े होने की बजाय दूसरी जगह खड़े होकर टाइम पास करते नजर आए।


ऐसा दिखा दृश्य

पटेल चौक
समय-शाम 4 बजे
-बीस मिनट में 70 चार पहिया वाहन और 300 दो पहिया वाहन निकले। बड़ौदा रोड से अंबेडकर पार्क की ओर जाने वाले वाहन सीधे निकलते दिखे। जबकि जय स्तंभ से पटेल चौक की ओर जाने वाले वाहन आड़े तिरछे निकलते दिखे। चौक के आसपास हाथठेले खड़े थे। पुलिस कर्मी पॉइंट की बजाय ठेलों के आसपास नजर आए।


कंट्रोल रूम के पास
-समय 4.20 बजे
-बीस मिनट में यहां से 20 चार पहिया वाहन निकले। 150 बाइक निकली। 30 बाइक सवार रॉन्ग साइड से बाजार की ओर गए। यहां रामतलाई की ओर जाने के लिए बनाए वन वे बनाया गया है। मार्ग परिवर्तित करने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं। यहां यातायात पुलिस कर्मी की ड्यूटी रहती है। लोगों ने फेर से बचने के लिए एक बैरिकेड तिरछा करके करीब पांच फीट जगह बना ली है। यहां से सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन गलत तरीके से निकलते हैं।


रामतलाई
-समय 4.45 बजे
-बीस मिनट में यहां से 30 चार पहिया वाहन निकले। 100 से अधिक बाइक सवार निकले। पांच चार पहिया वाहन और 20 बाइक रॉन्ग साइड से वन वे में घुसे। यहां चौड़ी जगह है और कौनों पर अतिक्रमण है। एक या दो कार यहां हमेशा खड़ी रहती हैं। यह मार्ग शिवपुरी रोड के लिए वन वे है। पटेल चौक की ओर आने के लिए जय स्तंभ होकर और पटेल चौक से शिवपुरी रोड की ओर जाने के लिए रामतलाई होकर वन वे तैयार किया गया है। यातायात पुलिस कर्मी सामने चाय की दुकान तक गए और फिर बगल में प्रसाद की दुकान के पास खड़े होकर टाइम पास करते रहे।


जय स्तंभ-यातायात पुलिस चौकी
-समय 5.00 बजे
-10 मिनट में यहां से 30 चार पहिया, 50 ऑटो और 200 बाइक सवार निकले। बाजार की ओर आने वाले 15 बाइक सवार अपनी मर्जी से निकले। ऑटो चालक सड़क पर खड़े होकर ही सवारियां भरते नजर आए। चार पहिया वाहन चालक कोतवाली की ओर आकर सड़क पर ही खड़े हो गए। वाहनों के अंदर आने पर सड़क बेहद संकरी हो जाती है। यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी है लेकिन यातायात को ही व्यवस्थित करते नहीं दिखे।