10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की ये हैं संवेदनशील मतदान केन्द्र,यहां भूटान और दिल्ली से आया फोर्स,यह है खास वजह

प्रदेश की ये हैं संवेदनशील मतदान केन्द्र,यहां भूटान और दिल्ली से आया फोर्स,यह है खास वजह

2 min read
Google source verification
mp election 2018

प्रदेश की ये हैं संवेदनशील मतदान केन्द्र,यहां भूटान और दिल्ली से आया फोर्स,यह है खास वजह

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के लिए डबरा और भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर तैनाती के लिए सशस्त्र सीमा बल भूटान का फोर्स आ चुका है। डबरा के लिए एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल भूटान) के 130 जवान आसाम से और भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लिए दिल्ली से 130 जवानों की टुकड़ी आ चुकी है। डबरा सिटी थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए बाहर से फोर्स आना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : भाजपा के ये दिग्गज नेता दाल-चावल से भर रहे पेट,कुछ ऐसी है इनकी स्थिति

आसाम से एसएसबी के 130 जवानों की टुकड़ी आ चुकी है।साथ ही बीएसएफ का 140 जवानों का फोर्स भी आमद दे चुका है। इस फोर्स को शहर के स्कूलों समेत धर्मशालाओं में ठहराया गया है। साथ ही अभी और बल आना है। जब पूरा बल आ जाएगा तब विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फोर्स के साथ अपराधियों की तलाशी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हैलो,मैं प्रत्याशी..कार्यालय से बोल रही हूं,क्या आपके पास भी आ रहे है ऐसे कॉल तो जरूर पढ़े ये खबर

उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त बल की तैनाती रहेगी। भितरवार थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि चुनाव के लिए शुरुआती तौर पर दिल्ली से सशस्त्र सीमा बल भूटान की 130 जवानों की टुकड़ी नगर में पहुंच चुकी है। इस टुकड़ी में असिस्टेंट कमांडेट अमित सोनकर भी आए हैं। फोर्स को कृष्णा लॉज में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि कुल साढ़े तीन सौ जवान चुनाव के लिए आना है।

यह भी पढ़ें : राजनीति के सबसे बड़े दिग्गज नेता बोला प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय,भाजपा में हडक़ंप

गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
भितरवार विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का बुधवार को एसडीओपी दिलीप जोशी. असिस्टेंट कमांडेट अमित सोनकर बाहर से आए एसएसबी बल के साथ निरीक्षण किया। इन अफसरों ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का सघनता से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : मतदान के लिए अब महिलाओं को नहीं लगना होगा लाइन में,ये है नियम

एसडीओपी व असिस्टेंट कमांडेट सबसे पहले लुहारी, सुगना खिरिया, पवाया, सांखनी, बागवई, बामरोल, घरसौनी व चीनोर पहुंचे जहां संवेदनशील मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। इसी के साथ ही इन गांवों में दो दर्जन से अधिक जवानों को लेकर फ्लैग मार्च गांवों में निकाला गया।