इसी के तहत पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील मतदान केंद्र लिस्टेड किए तो उनमें 217 मतदान केंद्र क्रिटिकल पाए गए, जो जिले के कुल 649 मतदान केंद्रों का लगभग 30 फीसदी है। विशेष बात यह है कि इन संवेदनशील मतदान केंद्रों में विजयपुर विधानसभा में 134 केंद्र संवेदनशील है, जो विधानसभा के कुल 323 मतदान केंद्रों का 41 फीसदी है, जबकि श्योपुर विधानसभा में 8 3 केंद्र संवेदनशील है, जो क्षेत्र के 326 केंद्रों का 25 फीसदी के आसपास है। वहीं आपको बता दें कि यहीं से विधायक कौन बनेगा इस बात का फैसला किया जाता है।