
mp election 2018: राफेल सौदे के विवाद पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस में मची खलबली
ग्वालियर। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मध्यप्रदेश में इतने सारे विषय हैं, जिन पर अगर कांग्रेस बोलेगी तो उसके खिलाफ जाएंगे, इसलिए वे राफेल का मुद्दा उठा रहे हैं जबकि राफेल पर वे संसद में जवाब दे चुकी हैं। इस मुद्दे पर राहुल ही नहीं पूरी कांग्रेस कंफ्यूज है क्योंकि राफेल खरीदी के मामले में 99 प्रतिशत वही नियम फॉलो किए गए हैं, जो यूपीए सरकार के समय थे। अब कांग्रेस और राहुल गांधी को यूपीए के समय रक्षा मंत्री रहे एके एंटोनी से समझाना चाहिए कि रक्षा मसौदे कैसे तैयार होते हैं। प्रेस से चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने यह जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि राहुल और कांग्रेस को भाजपा पर निशाना साधने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वे राफेल को उठाए घूम रहे हैं। जनता के पास भी वे इसी मुद्दे को लेकर पहुंच रहे हैं। ग्वालियर प्रवास पर आईं रक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश को अच्छी गवर्नेंस दी है। पूर्व में जब कांग्रेस का शासन था, तब प्रदेश के हालात बेहद खराब थे, प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था।
इसके बावजूद कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में किसानों के लिए 10 दिन के मैजिक की बात कर रहे हैं। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव में मंदिर जाने वाले राहुल गांधी और सीपी जोशी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर साध्वी के खिलाफ बोलने के पीछे की रणनीति सिर्फ बांटो और वोट लो की रणनीति है। इसको जनता समझती है।
mp election result 2018: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भरी सभा में कही ऐसी बात, BJP दिल्ली तक पहुंची गूंज
टाल गईं जवाब
उनसे ग्वालियर में प्रस्तावित सिविल एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अड़ंगे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा यह मुद्दा 2012 से चल रहा है, इसको लेकर चुनाव बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में जीत को लेकर पहले सिर्फ तीन सीटों को लेकर समर्थन की बात कही, लेकिन जब बाद में उनको प्रेस ने बताया कि सीटें 6 हैं, तो पास में बैठे जिलाध्यक्ष ने पर्ची थमाई, इसके बाद उन्होंने शहर और ग्रामीण की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लेकर समर्थन मांगा।
Published on:
24 Nov 2018 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
