
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने सोमवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पांच सालों में भारत सिंह के पास बैंक खाते व एलआइसी में जमा पूंजी 19 लाख से बढक़र 1.23 करोड़ रुपए पहुंच गई। आयकर दाता भी हो गए हैं, लेकिन विधायक रहते उनके पास दो गाडिय़ां हुआ करती थी, लेकिन अब उनके व पत्नी के पास एक भी गाड़ी नहीं है। 2018 में खेती से आय होती थी, लेकिन अब मंत्री को मिलने वाले वेतन भत्तों से आय हो रही है। वेतन भत्तों से चल संपत्ति में तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
भारत सिंह कुशवाह ने नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त अपना शपथ पत्र पेश किया है। इस शपथ पत्र में अपनी आय अर्जित करने का श्रोत बताया है। चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। 2018 के बाद से इनकी चल व अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। पत्नी की भी संपत्ति बढ़ी है। भारत सिंह के पास 2018 में दो स्कॉर्पियो गाड़ी थी, लेकिन अब उनके पास कोई गाड़ी नहीं है।
आश्रितों की आय में भी बढ़ोतरी
- भारत सिंह की पत्नी व आश्रितों की सम्पत्ति व आय में भी वृद्धि हुई है। पत्नी के बैंक खातों में पूर्व में 7 लाख 87 हजार थे, जो बढकऱ 20 लाख 56 हजार हो गए। इसी तरह चल अचल सम्पत्ति 1 करोड़ 80 लाख थी, जो बढकऱ 1 करोड 85 हजार हो गई है। पत्नी पर सोना 25 तौला है।
-भारत सिंह के पास 47 लाख 54 हजार का बैंक कर्ज भी बताया गया है।
पांच साल की स्थिति
ब्यौरा 2018 2023
- आयकर रिर्टन नहीं 27.59 लाख
- हाथ में नकद 95000 1.22 लाख
- खातों 19.54 लाख 1.23 करोड़
- गाडिय़ां 2 नहीं
- सोना 3 तौला 3 तौला
- शस्त्र 2 2
- अचल संपत्ति 61.44 लाख 1.48 करोड़
- आय स्त्रोत कृषि वेतन-भत्ते
सतीश सिकरवार की 80 हजार आय, दो अब दो पहिया के मालिक नहीं , चल संपत्ति में दो गुना इजाफा
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से सोमवार को विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अचलेश्वर से पूजा अर्चना कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपने शपथ पत्र में आय का ब्यौरा दिया है। डा सिकरवार आय में 80 हजार रुपए की गिरावाट आई है। 2018 में 5 लाख 75 हजार 275 रुपए का आयकर रिर्टन दाखिल किया था। 2022-23 में 4 लाख 94 हजार 940 रुपए का रिटर्न दाखिल किया है। विधायक रहते इनकी आय में गिरावट आई है। कोरोना काल में आय में ज्यादा गिरावट आई है। जबकि चल संपत्ति में दो गुना इजाफा हुआ है। अब दो पहिया के मालिक भी नहीं रहे हैं। पत्नी डा शोभा सिकरवार (महापौर) की आय स्थिर रही है।
डाॅ. सतीश सिकरवार ने 2018 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया और नामांकन के साथ शपथ पत्र भी दाखिल किया था। 2020 में हुए उप चुनाव में डा सिकरवार कांग्रेस से चुनाव लड़े और ग्वालियर पूर्व से विधायक चुने गए। ग्वालियर पूर्व से फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। सतीश सिकरवार शस्त्र के शौकीन है। इनके पास एक पिस्तौल व दो रायफल हैं।
पत्नी भी लखपति
पत्नी महापौर शोभा सिकरवार के हाथ में नगदी 73 है 700 है, जो पूर्व में 60 हजार 800 थे। इसके अलावा महापौर के विभिन्न खातों में 20 लाख 6 हजार 773 रुपए हैं, जो पूर्व में 28 लाख 88 थे। इस तरह उनके बैंक खातों में रकम कम हो गई है।
- उनकी संपत्ति का मूल्य नहीं बढा है।
- पति-पत्नी को बीमा पॉलिसी में रुपए सबसे ज्यादा निवेश किए हैं। उनके बैंक खातों में रकम कम है। सतीश के ऊपर 14 लाख रुपए का कर्ज भी है।
पांच साल की स्थिति
ब्यौरा 2018 2023
- आयकर रिटर्न 5.75 लाख 4.94 लाख
- हाथ में नकद 50000 80500
- खातों 14.11 लाख 15.57 लाख
- गाडिय़ां 2
- सोना 100 ग्राम, 120 ग्राम
- शस्त्र 3 3
- अचल संपत्ति 42 लाख 48.50 लाख
- अचल संपत्ति 23.18 लाख 42.46 लाख
- आय स्त्रोत किराया किराया व प्राइवेट कार्य
(खातों में बीमा कंपनियों की पॉलिसी में जमा राशि शामिल है।)
Updated on:
24 Oct 2023 07:28 am
Published on:
24 Oct 2023 07:23 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
