
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी की समस्या दी, इन समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी ने किया। गरीब को मकान, बिजली का फ्री कनेक्शन, रसोई गैस, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, नल-जल योजना के तहत शुद्ध पानी, संकट के समय नि:शुल्क राशन दिया। यही सबका साथ, सबका विकास था।
उन्होंने कहा, विकास सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। प्रधानमंत्री मोदी के साहस का ही परिणाम है कि कश्मीर से 370 हटी और देश सुरक्षित हुआ। अभी ऐसे ही तमाम काम हैं, जो अभी करना बाकी हैं, इसलिए भाजपा को ही बहुमत के साथ लाएं, जिससे अधूरे काम पूरे किए जा सकें। डबल इंजन की सरकार बुलेट ट्रेन की गति से कार्य करती है। भाजपा मतलब खुशहाली और कांग्रेस का मतलब बदहाली है। ’कांग्रेस अब सबके लिए बोझ बन गई है’, 'कांग्रेस होती तो अयोध्या में दीपोत्सव नहीं होता। आज दुनिया’ नए भारत के दर्शन कर रही है।'
फूलबाग मैदान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ग्वालियर की इस पावन धरा को मेरा नमन है इस पवित्र धरा पर एक ओर भारत की स्वतंत्रता के लिए रानीलक्ष्मी बाई अपना बलिदान दिया था, वहीं दूसरी ओर राजमाता सिंधिया ने इसी धरती से राष्ट्रवाद का अलख जगाया गया था। इस पावन धरती से एक बात में कहना चाहता हूं कि मैं ऐसे प्रदेश से आया हूं, जहां सनातनियों के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान है और जन्म स्थली पर आज भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है, इस मंदिर के बनने में ग्वालियर के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिये इस धरती पर आकर मैं स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है, सुरक्षित सीमाएं। समस्याएं नहीं, बल्कि समाधान पर जोर देना है। उन्होंने कहा, 2014 के पहले और उसके बाद में भारत में कितना बदलाव आया है। पहले भारत का व्यक्ति कही जाता था तो उसे शक की नजर से देखा जाता था, लेकिन आज भारत का नौजवान कही जाता है तो उनके मन में अपार प्रसन्नता होती है। इस दृष्टि कोण में परिवर्तन आया है। देश का नेतृत्व जैसा होगा, दुनिया की निगाहें देश के प्रति उसी प्रकार की होंगी। यदि आज भारत के प्रति दुनिया की निगाहें बदली है तो प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हुआ है।
राजमाता सिंधिया के लिए कहा...
सीएम योगी ने कहा, जब रामजन्म भूमि की बात आती है तो राजमाता सिंधिया का स्मरण हो जाता है। कोई आंदोलन और अभियान ऐसा नहीं था, जिसमें उनकी सक्रिय भूमिका न रही हो। उन्होंने जयभान सिंह पवैया के नारे को याद करते हुए कहा, रामलला हम आएंगे, और गुलामी को ढांच जरूर हटाएंगे। 6 दिसंबर-92 को जब बाबरी का ढांचा हटा तो राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ।
ईश्वर मुहुर्त खुद किया तय
योगी ने कहा, राम मंदिर बनाने का मुहुर्त स्वयं ईश्वर ने तय किया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही मुहुर्त आने लगे। उन्होंने कहा, पहले लोग कहते थे कि रामलाल हम आएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन हम कह सकते हैं, रामलाल हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और तिथि भी बताएंगे। यह दिन हम भारतीयवासी के लिए गौरव की अनुभूति को दिन होगा। यह एक ऐसी तिथि है जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। ये 500 वर्ष का इंतजार अब समाप्त होगा। रामलला अध्योया के भव्य मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने कहा, जब भगवान राम की बात करते हैं तो समाज जोडऩे का एक संकल्प साथ होता है।
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: थीम रोड और अचलेश्वर मंदिर मार्ग मतदान दलों के लिए रिजर्व, 36 घंटे बंद बाकी ट्रैफिक प्रतिबंधित
ये भी पढ़ें :mp election 2023 चुनावी टसल: दो गुटों में संघर्ष गोली चली, 4 घायल, चुनाव की लड़ाई सड़क पर आई
Updated on:
15 Nov 2023 09:29 am
Published on:
15 Nov 2023 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
