
विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 1662 में 1114 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इन केंद्रों पर चुनाव आयोग लाइव प्रसारण देख सकेगा। साथ ही 487 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं, जिन पर सीसीटीवी सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 2018 की तुलना में महिला, दिव्यांग व आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। डबरा विधानसभा में युवा मतदान केंद्र भी बनाया गया है, जिसमें युवाओं की ड्यूटी लगेगी।
जिले की छह विधानसभा में 1662 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में चुनाव कराने के लिए मतदान दल भी बना दिए गए हैं। साथ ही व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर निगम व जिला पंचायत को दी गई है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी व रैंप भी बनाए गए हैं। इसके अलावा भितरवार विधानसभा में तीन व ग्वालियर ग्रामीण में एक मतदान केंद्र को शैडो एरिया घोषित किया गया है। यहां पर इंटरनेट नहीं है। पुलिस की वॉकी टॉकी से काम किया जाएगा।
बसें भी पहुंची, जीपीएस लगाए
विधानसभा चुनाव के लिए 381 रूट बनाए हैं। 381 बसों से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। 40 से अधिक बसें रिजर्व में रखी जाएगी। इसके अलावा छोटे वाहन पुलिस सहित अन्य दलों को दिए गए हैं, जो चुनाव व्यवस्था में लगे हैं। 15 नवंबर को बसों में जीपीएस लगाकर एमएलबी ग्राउंड भेजना शुरू हो जाएगा।
मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर बना सकेंगे प्रत्याशी अपना बूथ
- मतदान के दिन प्रत्याशी मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि के बाहर अस्थायी बूथ (मतदाता सहायता केंद्र) बना सकेंगे। इसकी अनुमति स्थानीय निकाय से लेनी होगी। बूथ पर केवल एक टेबल व दो कुर्सियां रखने की अनुमति होगी। धूप से बचाव के लिए एक छाता अथवा 10 वाय10 फीट आकार का छोटा सा तंबू लगाया जा सकेगा। प्रत्याशियों के प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दे दी है।
- मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में 15 नवम्बर को अपरान्ह 6 बजे के बाद प्रचार करने अथवा भीड़ एकत्रित करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में निहित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र की 100 मीटर की परिधि में सेलफोन इत्यादि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
ये रहेंगे विशेष मतदान केंद्र
| वर्ष | महिला | दिव्यांग | आदर्श |
| 2018 | 60 | 18 | 60 |
| 2023 | 65 | 10 | 99 |
1270 वाहनों का किया है अधिग्रहण
| श्रेणी | संख्या |
| कार/जीप | 470 |
बस | 278 |
मिनी बस | 298 |
अन्य | 240 |
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: बोझ बन गई है कांग्रेस, वो होती तो अयोध्या में दीपोत्सव नहीं होता: योगी
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : महिलाओं का वोट बदलेगा चुनाव का रुख, चुनावी दंगल में उनकी सुरक्षा भूले राजनीतिक दल
Updated on:
15 Nov 2023 09:47 am
Published on:
15 Nov 2023 09:45 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
