7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल जी की स्मृतियों को सहेजने के लिए बनेगी समिति: सीएम मोहन यादव

ग्वालियर की आत्मा यहां की प्रतिभाओं में झलकती है, अटल जी ने परमाणु विस्फोट करके राष्ट्र की शक्ति का प्रदर्शन किया, ग्वालियर गौरव दिवस पर 8 विभूतियों को किया सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Dec 2024, 8:19 AM IST

MP News


MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की है। यह कमेटी बड़नगर से लेकर अटलजी जहां-जहां रहे हैं, वहां से उनकी स्मृतियों को सहेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा, ग्वालियर की आत्मा यहां की प्रतिभाओं में झलकती है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु विस्फोट (परीक्षण) करके राष्ट्र की शक्ति का प्रदर्शन किया था। इंदिरा गांधी के जमाने में राजमाता ने सरकार गिरा दी थी। अटल जी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्त वैज्ञानिक को महत्वपूर्ण भूमिका में लेकर आए। वे ऐसे फैसले लेते थे जो उनकी एक कविता पत्थर की छाती में उग आया नवांकुर…. को चरितार्थ करते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में ग्वालियर अटल जी की जयंती पर आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, साहित्य, खेल, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, बालिका सशक्तिकरण व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं ग्वालियर की 8 विभूतियों को सम्मानित किया। समारोह में भजन गायक सुरेश वाडेकर ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद भारत सिंह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर आदि मौजूद थे।


इन्हें किया गया सम्मानित


गायक सुरेश वाडेकर, साहित्य क्षेत्र से जगदीश तोमर, खेल से करिश्मा यादव, योग क्षेत्र से अखिलेश पचौरी, चिकित्सा सेवा क्षेत्र से डॉ. एसएन आयंगर, शिक्षा और पर्यावरण क्षेत्र से बाबा सेवा सिंह, समाज सेवा क्षेत्र से विकास गोस्वामी, लेखन और कला संस्कृति क्षेत्र से केशव पांडे, शोध और अकादमिक क्षेत्र से आद्या दीक्षित को ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।


ये जिंदगी गले लगा ले गीत पर झूम उठे श्रोता


भजन गायक सुरेश वाडकर ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने "पायो जी मैंने राम रतन धन पायो" व गुलजार द्वारा रचित गीत "ए जिंदगी गले लगा ले" गाया तो श्रोता झूम उठे। सुरेश वाडकर ने इस अवसर पर अटल जी की पसंदीदा गजल सहित एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।


-पिछले साल 25 दिसम्बर को तबला दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इस पालन में गौरव दिवस के साथ तबला दिवस भी मनाया गया। गौरव दिवस समारोह में ग्वालियर के ख्यातिनाम तबला वादक मनीष करवड़े व साथियों द्वारा तीन ताल मध्य तय में मनोहारी तबला वादन प्रस्तुत किया गया।


अटल जी ने देश व ग्वालियर को गौरवान्वित किया: तोमर


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर तानसेन की जन्म स्थली है। इसके साथ ही अटल जी की जीवन यात्रा में ग्वालियर महत्वपूर्ण है। अटल जी ने देश और ग्वालियर को गौरवान्वित किया है। वे सदैव ग्वालियर को प्रतिष्ठित करते रहे। वे ग्वालियर के लिए अपने थे और अपने रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारतीय दल का नेतृत्व किया। वे देश के सर्वमान्य नेता थे। वे विपक्ष में रहकर भी विदेश जाते थे। उन्होंने सुशासन पर कार्य किया।